एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 12: प्रभास की 'सालार' को लगा तगड़ा झटका, नए साल के बाद घट गई कमाई, जानें- 12वें दिन का कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: प्रभास की सालार को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी दमदार कलेक्शन किया है. हालांकि 12वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है.

Salaar Box Office Collection Day 12: प्रभास स्टारर ‘सालार’ सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के बाद से धमाल मचा रही है. इस एक्शन पैक्ड मूवी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है और इसी के साथ इस फिल्म ने देश और विदेश में छप्पर फाड़ कमाई भी की है. ये फिल्म हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. नए साल यानी 1 जनवरी को रिलीज के 11वें दिन भी ‘सालार’ ने बंपर कमाई की. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

सालार’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई की?
प्रभास की ‘सालार’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है  और इसी के साथ इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस भी पहुंची हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 308 करोड़ रुपये रहा.

वहीं दूसरे हफ्ते में भी ‘सालार’ ने दमदार कमाई की है. जहां सेकंड फ्राइडे फिल्म ने 9.62 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे शनिवार ‘सालार’ ने 12.55 करोड़ का कारोबार किया. सेकंड संडे इस फिल्म की कमाई में 20.32 फीसदी का उछाल आया और इसने 15.1 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद सेकंड मंडे को ‘सालार’ की कमाई 16.35 करोड़ रही. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 12वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘सालार’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 369.37 करोड़ रुपये हो गई है.

सालार’ ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
प्रभास की 'सालार' का दुनियाभर में डंका बज रहा है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर लिया है. मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट पर 'सालार' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े पोस्ट किए हैं. इसके मुताबिक 'सालार' ने दुनियाभर में रिलीज के 11 दिनों में 627 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसे का साथ इस फिल्म ने 'जेलर' और 'लियो' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है और साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करन वाली पांचवीं फिल्म बन गई है.

 

सालार’ की क्या है स्टोरी?
बता दें कि ‘सालार’ काल्पनिक डायस्टोपियन शहर-राज्य खानसार पर बेस्ड है. फिल्म एक आदिवासी देवा (प्रभास) और खानसार के राजकुमार वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बीच दोस्ती की कहानी है जो किसी घटना की वजह से दुश्मन बन जाते हैं. फिल्म में श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 22 दिसंबर को तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हुई थी.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 18 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे कई गुना पैसे, आने वाला है सेकेंड पार्ट? लीक हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने 9 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने 9 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget