एक्सप्लोरर

'पुष्पा 3' हुई कंफर्म? 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने दिया हिंट, जानें डिटेल्स

Pushpa 3 Update: रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा' के तीसरे सीक्वल की तरफ इशारा कर दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखते हुए एक्ट्रेस ने सेट पर अपने आखिरी दिन को याद किया और 'पुष्पा 3' कंफर्म कर दी.

Pushpa 3 Update: 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी. 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है. वहीं फिल्म की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा' के तीसरे सीक्वल की तरफ इशारा कर दिया है. मंगलवार को रश्मिका मंदाना ने एक लंबा नोट लिखा था जिसके बाद से 'पुष्पा 3' की खबरें चर्चा में हैं.

रश्मिका मंदाना ने 25 नवंबर को फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा था. उन्होंने लिखा था- 'डियर डायरी, 25 नवंबर, ये दिन मेरे लिए बहुत भारी था. मुझे अभी भी नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं. ठीक है मैं समझाऊंगी.'

पुष्पा 3' हुई कंफर्म? 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने दिया हिंट, जानें डिटेल्स

कैसा था सेट पर आखिरी दिन?
रश्मिका ने लिखा- 'पूरे दिन की शूटिंग के बाद 24 तारीख की शाम को हमने चेन्नई के लिए फ्लाइट ली और चेन्नई में हमने बहुत अच्छा इवेंट मनाया. उसी रात वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरी. घर जाकर करीब 4 से 5 घंटे सोई. उठी तो पुष्पा के अपने आखिरी दिन की शूटिंग के लिए दौड़ पड़ी. हमने एक पागलपन भरा अद्भुत गाना शूट किया है. देर तक मेरा पूरा दिन शूटिंग में चला गया और मुझे पता था कि ये मेरा आखिरी दिन था, लेकिन किसी तरह ये आखिरी दिन जैसा महसूस नहीं हुआ. हम्म, मुझे नहीं पता कि कैसे कहूं.'

Preview

रश्मिका मंदाना ने कंफर्म की 'पुष्पा 3'!
'पुष्पा' एक्ट्रेस आगे लिखती हैं- '7-8 सालों में से, पिछले 5 सालों में इस सेट पर रहने से इस सेट ने इंडस्ट्री में मेरा घर बना लिया और आखिरकार ये मेरा आखिरी दिन था. बेशक अभी भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर पार्ट 3 है, लेकिन ये अलग लगा. ये भारी लग रहा था. ऐसा लगा जैसे ये खत्म हो रहा है. कुछ ऐसा दुख जिसे मैं भी नहीं समझ सकी और अचानक सभी भावनाएं एक साथ आ गईं और काफी कड़ी मेहनत के दिन मेरे पास वापस आ गए और मैं थका हुई सी महसूस कर रही थी लेकिन साथ ही बहुत आभारी भी थी.'

Preview

'पुष्पा' के सेट को बताया 'घर'
रश्मिका ने आगे अल्लू अर्जुन और बाकी टीम के साथ बिताए पलों के बारे में बात की. उन्होंने लिखा- 'मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन सर और सुक्कू सर और टीम ही है जो मुझे इंडस्ट्री में किसी भी दूसरे शख्स के मुकाबले सबसे ज्यादा जानते हैं. पिछले 5 सालों में उन्होंने सचमुच मुझे ज्यादातर दिनों में देखा है और पुष्पा सेट मेरा घरेलू मैदान बन गया है और अब इसे छोड़ना बहुत मुश्किल है. डियर डायरी, 25 नवंबर 2024 एक बहुत मुश्किल दिन था लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन ये सब इसके लायक होगा.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का सबसे खूंखार अवतार, सेक्स वर्कर का बेटा बनकर माफियाओं से लड़ेंगे खूनी जंग
सेक्स वर्कर का बेटा बनकर करेंगे खूनी तांडव, 'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का खतरनाक अवतार
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
अल्लू अर्जुन की 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री? जानें- क्या निभाएंगे किरदार
अल्लू अर्जुन की 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री? जानें- क्या निभाएंगे किरदार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget