एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: गजब है 'पुष्पा 2' का सैटरडे कनेक्शन, कमाई में होता है बेतरतीब इजाफा, आज की कमाई सबूत है इसका

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: पुष्पा 2 अपने चौथे सैटरडे में एंटर होते ही फिर से कमाल दिखाती नजर आ रही है. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने आज जो कमाई की है उसे देखकर ये साफ भी हो जाता है.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 ने सिर्फ तेलुगु ही नहीं, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर नोट बटोरे हैं. पुष्पा 2 के साथ कमाल की बात ये है कि ये अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनकर उभरी है और रिलीज के 24 दिन हो जाने के बावजूद हाल-फिलहाल में रिलीज हुई किसी दूसरी फिल्म वो चाहे मुफासा हो, वनवास हो या वरुण धवन की बेबी जॉन, सबसे बेहतरीन परफॉर्म कर रही है.

फिल्म आज अपने चौथे सैटरडे में एंट्री कर चुकी है और फिल्म ने आज फिर से वो कर दिखाया है जो पिछले 3 शनिवारों को किया. यानी फिल्म हर शनिवार को कमाई में बेतरतीब बढ़त लेती दिखती रही है. वही इस सैटरडे भी हुआ. यहां जानते हैं फिल्म ने चौथे शनिवार यानी आज 10:10 बजे तक कितनी कमाई कर ली है.

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 ने 5 दिसंबर को रिलीज से पहले 4 दिसंबर के दिन प्रीमियर से 10.65 करोड़ रुपये कमाए. उसके बाद हर दिन इतिहास रचा. नीचे टेबल में आप फिल्म की हर दिन की कमाई से जुड़ा आंकड़ा देख सकते हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का आंकड़ा फिलहाल फाइनल नहीं हैं, इसमें बदलाव हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 164.25
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25 (शनिवार)
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठवां दिन 51.55
सातवां दिन 43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन 36.4
दसवां दिन 63.3 (शनिवार)
ग्यारहवां दिन 76.6
बारहवां दिन 26.95
तेरहवां दिन 23.35
चौदहवां दिन 20.55
पंद्रहवां दिन 17.65
सोलहवां दिन 14.3
सत्रहवां दिन 24.75 (शनिवार)
अठारवां दिन 32.95
उन्नीसवां दिन 13
बीसवां दिन 14.5
इक्कीसवां दिन 19.75
बाइसवां दिन 9.6
तेइसवां दिन 8.75
चौबीसवां दिन 12.5 (शनिवार)
टोटल 1141.35

पुष्पा 2 हर शनिवार बॉक्स ऑफिस पर दिखाती है अपनी पकड़

पुष्पा 2 के हर शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो ये हैरान करती है. फिल्म ने पहले शनिवार 119.25 करोड़, दूसरे शनिवार 63.3 करोड़ रुपये, तीसरे शनिवार 24.75 करोड़ कमाए थे. ऊपर टेबल में साफ दिख रहा है कि शनिवार के एक दिन पहले फिल्म की कमाई में जो कमी होती दिख रही थी, वो शनिवार को तेजी से बढ़ रही थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2 को 500 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. डायरेक्शन सुकुमार ने किया है. उन्होंने ही साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज को भी निर्देशित किया था. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी पॉवरफुल रोल में दिखे हैं.

और पढ़ें: Sikandar Teaser Out: सलमान खान की 'सिकंदर' का टीजर आउट, देखते ही कहेंगे- बनेगी 'पुष्पा 2' से भी बड़ी फिल्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को फिर 'पेद्दी' का बजा डंका, धीमी पड़ी 'है जवानी...' की रफ्तार, जानें- 'बंदर' सहित बाकी फिल्मों का हाल
मंडे को फिर 'पेद्दी' का बजा डंका, धीमी पड़ी 'है जवानी...' की रफ्तार, जानें- 'बंदर' का कलेक्शन
Peddi Box Office Day 5:राम चरण की ‘पेद्दी’ की मंडे को घटी कमाई फिर भी खूब छापे नोट, आमिर खान की फिल्म का भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
‘पेद्दी’ की मंडे को घटी कमाई फिर भी खूब छापे नोट, आमिर खान की फिल्म का भी तोड़ा रिकॉर्ड
Peddi BO Collection: 292 करोड़ कमाने के बाद भी हिट नहीं हुई 'पेद्दी'? 4 दिनों में बजट का 44% ही वसूल कर पाई
292 करोड़ कमाने के बाद भी हिट नहीं हुई 'पेद्दी'? 4 दिनों में बजट का 44% ही वसूल कर पाई
South Indian Movies and OTT: साउथ में इस हफ्ते ओटीटी-थिएटर में रिलीज हो रही ये 5 फिल्में, बंपर होगी कमाई, एंटरटेनमेंट का होगा धमाका
साउथ में इस हफ्ते ओटीटी-थिएटर में रिलीज हो रही ये 5 फिल्में, बंपर होगी कमाई, एंटरटेनमेंट का होगा धमाका

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget