एक्सप्लोरर

Allu Arjun को बर्थडे से पहले मिला गिफ्ट, दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा एक्टर का वैक्स स्टेच्यू

Allu Arjun Wax Statue: दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है, 28 मार्च को उससे पर्दा भी उठ गया है. इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है.

Allu Arjun Wax Statue: साउथ के नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर अल्लू अर्जुन सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं. एक्टर अपने स्टाइल और अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं. अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की ये फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. जल्द ही अल्लू अर्जुन का जन्मदिन भी आने वाला है. लेकिन एक्टर को उनके जन्मदिन से पहले ही एक बहुत ही बढ़िया तोहफा मिल गया है. 

दुबई के मैडम तुसाद म्यूजिम में लगा अल्लू अर्जुन का स्टेच्यू
अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही एक्टर को एक बेहद कीमती गिफ्ट मिल गया है. दरअसल, दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है, 28 मार्च को उससे पर्दा भी उठ गया है. इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर में एक्टर के स्टेच्यू को पुष्पा से उनके सिग्नेचर पोज 'झुकेगा नहीं साला' में देखा जा सकता है. 

Allu Arjun को बर्थडे से पहले मिला गिफ्ट, दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा एक्टर का वैक्स स्टेच्यू

स्टेच्यू के साथ अल्लू अर्जुन ने दिया पोज
अपने स्टेच्यू को रिवील करते समय अल्लू अर्जुन भी इवेंट में अपने परिवार के साथ मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने अपने स्टेच्यू के साथ मैचिंग आउटफिट में सेम पोज करते हुए एक तस्वीर भी क्लिक करवाई. इतना ही नहीं एक्टर ने मीडिया से अपनी खुशी भी जाहिर की. इस दौरान अल्लू अर्जुन रेड ब्लेजर के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आए. उनके स्टेच्यू ने भी सेम कपड़े पहने हुए हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

21 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन को मिला गिफ्ट
बता दें कि 28 मार्च को अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री में 21 साल पूरे हो गए हैं. इस खास दिन पर ही एक्टर के स्टेच्यू को अनवील्ड किया गया है. ये दिन अल्लू अर्जुन के लिए अब और भी ज्यादा खास हो गया है. साथ ही बर्थडे से इतने करीब एक्टर को ये मिलना किसी तोहफे से कम नहीं है. 

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली मच अवेटेड सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' में आइकॉनिक पुष्पा राज के रूप में दिखाई देंगे. मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस और सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में हैं. 

यह भी पढ़ें: 'इश्कबाज' फेम Surbhi Chandna ने शेयर किया अपने वेडिंग सॉन्ग 'कहानी सुनो' का टीजर, खुद गाया था गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने 9 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने 9 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget