एक्सप्लोरर

Salaar Postponed: बॉक्स ऑफिस पर आएगी Jawan की सुनामी, एडवांस बुकिंग से डरे Prabhas, फिल्म Salaar की रिलीज डेट आगे बढ़ी!

Salaar: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सलार’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की 'जवान' भी सितंबर में रिलीज हो रही है ऐसे में सलार के मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

Salaar Postponed: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक प्रभास की 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि खबरें आ रही है कि अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट सितंबर से आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है. इसकी एक वजह शाहरुख खान की ‘जवान’ भी मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि जवान की धुंआधार एडवांस बुकिंग देखते हुए सालार के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

प्रभास की 'सालार’ की रिलीज डेट बढ़ाई गई आगे
प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने एक साथ पहली बार एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सालार- पार्ट वन: सीजफायर’ के लिए कोलैबोरेट किया है. ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की जानी थी लेकि पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सालार को दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक आगे बढ़ाया जा सकता है. वहीं फ़िल्म का ट्रेलर अगस्त में रिलीज़ होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.

फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि 'सालार' दिसंबर 2023 में रिलीज होगी या जनवरी 2024 में. अगर यह इस साल दिसंबर में आती है, तो इसे रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' दोनों से कंप्टीशन करना पड़ेगा. वहीं शाहरुख खान की 'डंकी' भी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

प्रभास की 'सालार’ की रिलीज डेट क्यों बढ़ा गई आगे
रिपोर्ट की मानें तो पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क की वजह से 'सालार' की रिलीज की तारीख दिसंबर 2023 या 2024 की शुरुआत में निर्धारित की गई है. वहीं कहा जा रहा है कि  संयुक्त राज्य अमेरिका में बुकिंग रद्द कर दी जाएगी और रिफंड किया जाएगा. पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "सालार भारत की बड़ी फिल्मों में से एक है और मेकर्स फैंस और फिल्म देखने वालों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी पूरी तरह रेडी नहीं हो पाई हैं और इसे पोस्ट प्रोडक्शन के लिए एक्स्ट्रा टाइम की जरूरत है."

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ‘सालार’ की शुरुआती वीकेंड की कमाई को शाहरुख खान की 'जवान' से नुकसान हो सकता है, जो उसी समय के आसपास रिलीज होने वाली दूसरी बड़े बजट की फिल्म है. बता दें कि 'सालार' के पहले पार्ट में प्रभास के अलावा मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और अन्य कलाकार शामिल हैं

 

ये भी पढ़ें:-फिल्म इंडस्ट्री में Tamannah Bhatia ने पूरे किए 18 साल, खास वीडियो शेयर कर बोलीं- 'टीनेजर के सपनों से लेकर एडल्ट फीलिंग्स तक...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget