एक्सप्लोरर

Valentine Day 2024: 'वैलेंटाइन डे' पर नयनतारा ने हसबैंड विग्नेश शिवान पर लुटाया बेशुमार प्यार, किस करते हुए आईं नजर

Valentine Day 2024: दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं और प्यार करने वालों के लिए ये खास दिन होता है. ऐसे में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने भी अपने पति विग्नेश शिवान के लिए एक पोस्ट लिखा है.

Valentine Day 2024: 14 फरवरी यानी आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. सभी अपने-अपने पार्टनर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं. वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का दिन होता है जो लगभग एक हफ्ता चलता है. आज फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सभी ने अपने पार्टनर के लिए इस दिन को खास बना दिया है. कोई कहीं घूमने निकला है तो कोई सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर रहा है. अब इस लिस्ट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा का नाम भी शामिल हो गया है. नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवान (Vignesh Shivan) के साथ तस्वीरें शेयर की है और एक प्यार भरा नोट भी लिखा है.

नयनतारा ना सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित हैं बल्कि अब तो बॉलीवुड में भी फेमस हो गई हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ नयनतारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वैलेंटाइन डे के दिन नयनतारा ने अपने पति और बच्चों के साथ ये खास दिन मनाया और एक प्यार भरा नोट भी लिखा है चलिए आपको बताते हैं उसमें क्या लिखा है?

पति के लिए नयनतारा का प्यार भरा नोट

नयनतारा ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से दो में वो अपने पति के साथ नजर आ रहीं और तीसरी में उनके पति के साथ उनके जुड़वा बेटे भी हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आई लव यू उससे भी ज्यादा जितना तुम जानते भी नहीं, उससे भी ज्यादा जितना मैं कह नहीं सकती, लेकिन मुझे उम्मीद है ये तुम्हें हर दिन दिखता होगा. हैप्पी वैलेंटाइन्स डे मेरे हमेशा के लिए, 10 साल हो गए पवित्र प्यार और आशीर्वाद मिले.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

नयनतारा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. ज्यादातर को उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मेंटेन करने की कला पसंद आती है. कई फैंस ने उन्हें ही वैलेंटाइन मान लिया तो कई उनकी इन तस्वीरो की तारीफ कर रहे हैं. वैलेंटाइन की शाम होते-होते उन्होंने फैंस के लिए ये पोस्ट शेयर कर दिए हैं. नयनतारा और विग्नेश ने साल 2022 में शादी की और अभी उनके दो बेटे Uyir और Ulagam हैं, बता दें नयनतारा को ये बच्चे जुड़वा हुए थे.

जानकारी के लिए बता दें, वैसे तो नयनतारा साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और हिट भी रहीं. साल 2023 में नयनतारा बॉलीवुड फिल्म जवान में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं, वो भी उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ बनी थी. फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया और लोगों ने शाहरुख के साथ नयनतारा के काम को भी पसंद किया.

यह भी पढ़ें: नाम से हिंदू लेकिन मुसलमान हैं ये एक्ट्रेस, अजय से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबके साथ कर चुकी हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget