एक्सप्लोरर

Lokah Chapter 1 Collection: '30 करोड़ में 300 करोड़ वाली फिल्म बना डाली मलयालम वालों ने', बढ़ती जा रही कमाई

Lokah Chapter 1 Chandra Box Office Collection Day 3: मलयालम सिनेमा के पहले फैंटेसी यूनिवर्स की शुरुआत इस फिल्म से हो चुकी है. फिल्म की इतनी तारीफें हो रही हैं कि इसकी कमाई बढ़ती जा रही है.

जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन और टोविनो थॉमस की फिल्म 'लोका चैप्टर 1- चंद्रा' मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम' के साथ 28 अगस्त को रिलीज की गई.

ओपनिंग डे पर तो फिल्म 'हृदयपूर्वम' से मात खा गई लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बढ़त देखने को मिली. सुपरनैचुरल शक्तियों से लैस फीमेल सुपरहीरो की ये कहानी लोगों को पसंद आने लगी है.

'लोका चैप्टर 1-चंद्रा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 4 करोड़ हो गया. तीसरे दिन 10:30 बजे तक फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये हो चुकी है और टोटल कलेक्शन 13.45 करोड़ पर पहुंच चुका है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

'लोका चैप्टर 1-चंद्रा' की खास बातें

  • इस फिल्म के साथ मलयालम सिनेमा ने कुछ ऐसा किया है जो वहां पहले कभी नहीं हुआ. हम ये इसलिए नहीं कह रहे क्योंकि ये एक मलयालम सुपरहीरो फिल्म है, वो तो 2021 में ही 'मिन्नल मुरली' नाम से पहले ही मलयाली में बन चुकी है.
  • दरअसल ये कई मामलों में पहली फिल्म है, जैसे ये मलयालम में किसी फीमेल सुपरहीरो पर बनी पहली फिल्म है. इसके अलावा, एक खास बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि मार्वल की तरह एक सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत है. यानी ये फिल्म मलयालम सिनेमा की पहली माइथालॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत कर चुकी है.
  • फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग पहले ही कर चुके हैं. यूजर्स ने लिखा है कि इतने कम बजट में इतने शानदार वीएफएक्स और इतनी इंगेजिंग कहानी बनाई गई है कि इससे नजरें हटा पाना मुश्किल है. एक यूजर ने तो ये भी लिखा, 'सिर्फ 30 करोड़ में बनी फिल्म के विजुअल्स ऐसे हैं जैसे किसी 300 करोड़ में बनी फिल्म के हों. '

  • फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसके शोज केरल राज्य में बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, फिल्म को हिंदी में रिलीज न किए जाने की वजह से अभी ये हिंदी दर्शकों से दूर है. अगर हिंदी में रिलीज की जाती तो जाहिर है फिल्म की कमाई और ज्यादा होती.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

'लोका चैप्टर 1-चंद्रा' का बजट

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म को सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म को डोमिनिक अरुण ने डायरेक्ट किया है. कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा फिल्म से दुलकर सलमान भी जुड़े हुए हैं.

 

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का सबसे खूंखार अवतार, सेक्स वर्कर का बेटा बनकर माफियाओं से लड़ेंगे खूनी जंग
सेक्स वर्कर का बेटा बनकर करेंगे खूनी तांडव, 'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का खतरनाक अवतार
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget