एक्सप्लोरर

Ahmedabad Plane Crash: दर्दनाक हादसे के बाद 'कन्नप्पा' के मेकर्स ने टाली ट्रेलर की रिलीज डेट, जानें अब कब होगा रिलीज

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के चलते 'कन्नप्पा' फिल्म की ट्रेलर रिलीज एक दिन के लिए टाली गई है.फिल्म की टीम ने इंदौर में होने वाला प्री-रिलीज इवेंट भी रद्द कर दिया है.

Kannappa Trailor Released Date Postponed: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए पैन-इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ की टीम ने अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया है. इसके साथ ही निर्माताओं ने शुक्रवार को इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट को भी रद्द कर दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishnu Manchu (@vishnumanchu)

अभिनेता विष्णु मांचू ने जताया दुख

फिल्म के मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना. इस खबर से मेरा दिल टूट गया है.

गहरे दुख के साथ हम ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल रहे हैं और इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट को भी रद्द कर रहे हैं. इस मुश्किल समय में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.'

हादसे की जानकारी   

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह विमान लंदन के गैटविक हवाई अड्डा जा रहा था. जानकारी के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे.

मंत्री का बयान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा, 'अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से स्तब्ध हूं. मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन और इमरजेंसी एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.'

राहत और बचाव जारी

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है. कई घायल यात्रियों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हैं.

जांच शुरु, लोगों से की अपील

हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच शुरू हो गई है. अधिकारियों ने लोगों से बचाव कार्यों में बाधा न डालने और क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO: 7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते में कितना किया कलेक्शन
7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते का कलेक्शन
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
Jana Nayagan Box Office DAY Day 7: विजय की फिल्म की 250 करोड़ क्लब में एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड
जन नायकन बॉक्स ऑफिस: विजय की फिल्म की 250 करोड़ क्लब में एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड
तमिल की हिट फिल्म Gatta Kusthi 2 की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
तमिल की हिट फिल्म Gatta Kusthi 2 की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget