एक्सप्लोरर

Indian 2 First Day Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ही झंडे गाड़ रही है कमल हासन की 'इंडियन 2', जानें आंकड़े

Indian 2 First Day Advance Booking: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' बारह जुलाई को रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल करती हुई नजर आ रही है.

Indian 2 First Day Advance Booking: दिग्गज एक्टर कमल हासन इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' से तारीफें बटोर रहे हैं. इस फिल्म में वे निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं कल्कि की सक्सेस के बीच अब कमल हासन अपनी मच अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2' के साथ फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं.

कमल हासन की इंडियन 2 रिलीज के लिए एक दम तैयार खड़ी है. फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और यह बात फिल्म की फर्स्ट डे की एडवांस बुकिंग भी साबित कर रही है. फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग में कमल हासन की फिल्म अपना जलवा बिखेर रही है.

इंडियन 2 की फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग

कमल हासन की इस अपकमिंग फिल्म का डायरेक्शन एस शंकर ने किया है. 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लुए गुड न्यूज है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अब तक 2.37 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए है. इंडियन 2 के अब तक 1,38,758 टिकट बिक चुके हैं.

'सरफिरा' से काफी आगे निकली 'इंडियन 2'

बता दें कि 12 जुलाई को ही बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' भी रिलीज होने जा रही है. हालांकि एडवांस बुकिंग के मामले में 'इंडियन 2' का पलड़ा बहुत भारी है. 'सरफिरा' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो अक्षय की फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सिर्फ 3,939 टिकट ही अभी तक बिके हैं. अब तक 'सरफिरा' ने सिर्फ 7.23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है जो इंडियन 2 से बेहद पीछे है.

इंडियन 2 की कास्ट

बता दें कि इससे पहले कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' साल 1996 में रिलीज हुई थी जो काफी पसंद की गई थी. वहीं अब 28 साल बाद आ रही इंडियन 2 से भी दर्शकों को इसी तरह की उम्मीद है. एस शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. बता दें कि 'इंडियन 2' में कमल भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का खात्मा करते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Sarfira Advance Booking Report: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की एडवांस बुकिंग में हालत खराब, 'इंडियन 2' की तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का सबसे खूंखार अवतार, सेक्स वर्कर का बेटा बनकर माफियाओं से लड़ेंगे खूनी जंग
सेक्स वर्कर का बेटा बनकर करेंगे खूनी तांडव, 'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का खतरनाक अवतार
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget