एक्सप्लोरर

Hanuman First Day Advance Booking: 'हनुमान' ने कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' से ज्यादा कर ली कमाई, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिके इतने करोड़ के टिकट

Hanuman First Day Advance Booking: तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर ली है. ओपनिंग डे पर ये मूवी कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिस्मस' पर भारी पड़ेगी.

Hanuman First Day Advance Booking: तेजा सज्जा (Teja Sajja) की तेलुगु फिल्म 'हनुमान' (Hanuman) रिलीज के लिए तैयार है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ है. 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) के साथ क्लैश होगी. हाल ही में 'हनुमान' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और धड़ल्ले से पहले दिन के लिए इस फिल्म के टिकट बिक रहे हैं. 

तेलुगु वर्जन के बिके सबसे ज्यादा टिकट 
पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से साफ है कि तेजा सज्जा की 'हनुमान' ओपनिंग डे पर कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' से ज्यादा कमाई करेगी. सैकल्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हनुमान' के अलग-अलग भाषाओं में  एक लाख 93 हजार 747  टिकट बिक चुके हैं. सबसे ज्यादा तेलुगु वर्जन के 1 लाख 27 हजार 962 टिकट बिके हैं. इसी के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में  3 करोड़ 19 लाख की कमाई कर ली है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hanu⭐️Man (@tejasajja123)

एडवांस बुकिंग में 'हनुमान' ने की बंपर कमाई
तेलुगु भाषा के बाद 'हनुमान' के हिंदी वर्जन के लिए 48,103 टिकटों की बिक्री हुई है. इससे फिल्म ने 75 लाख की कमाई की है. वहीं, तमिल वर्जन के 826 टिकट बिके हैं. खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग में 'हनुमान' के 1,31,406 टिकट बिक चुके हैं. इस तरह तेजा सज्जा की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.08 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि, अगले कुछ घंटों में फिल्म के टिकटों की बिक्री संख्या में और इजाफा देखने को मिल सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश 
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' (Hanuman) 12 जनवरी, 2024 को रिलीज हो रही है. उसी दिन कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  जानकारी के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म खाता बहुत कम कमाई से खुलने वाला है. 

'मैरी क्रिसमस' पर भारी पड़ेगी 'हनुमान'
आउटलुक के मुताबिक, फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 'मैरी क्रिसमस' ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है. इस आंकड़े से साफ जाहिर की पहले दिन 'मैरी क्रिसमस' से ज्यादा कलेक्शन 'हनुमान' (Hanuman) का होगा. तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान को प्रशांत वर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें- Video: बिहार के गया में संजय दत्त ने पितरों का किया पिंडदान, सफेद कुर्ते में विधि-विधान से पूजा करते दिखे एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम ने मचाई धूम
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस ने मचाई धूम
तृषा कृष्णन को ट्रोल करने पर भड़कीं संजना गलरानी, थलापति विजय को लेकर कही ये बड़ी बात
तृषा-विजय के सपोर्ट में उतरीं संजना गलरानी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
'गहरा सदमा और दुख...' सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा
सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget