एक्सप्लोरर

Eagle Box Office Collection Day 2: 'ईगल' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू! रजनीकांत की 'लाल सलाम' को मात दे रही रवि तेजा की फिल्म

Eagle Box Office Collection Day 2: रवि तेजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईगल थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है.

Eagle Box Office Collection Day 2: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रवि तेजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईगल' थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म पहले महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम के साथ रिलीज होने वाली थी. हालांकि तब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी और अब फिल्म रजनीकांत की 'लाल सलाम' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई है. रवि तेजा स्टारर 'ईगल' दर्शकों को पसंद आ रही है और फिल्म ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के पहले दिन 'ईगल' ने 6.2 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक 'ईगल' ने अब तक 4.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. वीकेंड के बावजूद ये कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन 'लाल सलाम' से काफी बेहतर माना जा रहा है. इन आंकड़ों के हिसाब से 'ईगल' के दो दिनों का कुल कलेक्शन 10.95 करोड़ रुपए हो गया है.

Day 1  ₹ 6.2 करोड़
Day 2  ₹ 4.75 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) 
कुल ₹ 10.95 करोड़

'लाल सलाम' को मात दे रही 'ईगल'
रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'लाल सलाम' को पछाड़ रही है. दोनों दिनों के कलेक्शन में 'ईगल' 'लाल सलाम' से आगे चल रही है. जबकि जहां 'लाल सलाम' पांच भाषाओं तमिल, तेलूगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज हुई है तो वहीं 'ईगल' सिर्फ तेलूगू और हिंदी भाषा में पर्दे पर उतरी है.

'लाल सलाम' के कलेक्शन की बात करें तो जहां पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन भी अब तक 3 करोड़ ही कमा पाई है. यानी फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 6.55 करोड़ हुआ है जो कि 'ईगल' से कम है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

'ईगल' की स्टारकास्ट
'ईगल' को कार्तिक गट्टमनेनी ने डायरेक्ट किया है. पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म में रवि तेजा लीड रोल अदा करते दिखाई दिए हैं. वहीं काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, विनय राय, नवदीप और मधु भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: Lal Salaam Box Office Collection Day 2: ''लाल सलाम'' को नहीं मिल रहा वीकेंड का फायदा! ओपनिंग डे से भी कम होगा दूसरे दिन का कलेक्शन?

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget