एक्सप्लोरर

क्या है धनुष और नयनतारा के बीच की अनबन? शादी फंक्शन में भी किया एक-दूसरे को इग्नोर!

Dhanush and Nayanthara Controversy: धनुष और नयनतारा का विवाद 'नयनताराः बियॉन्ड द फेरीटेल' को लेकर है. इसी बीच खबर आई है कि दोनों स्टार एक शादी के फंक्शन में मिले लेकिन एक-दूसरे से बात नहीं की.

Dhanush and Nayanthara Controversy: 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के बाद से धनुष और नयनतारा का विवाद काफी सुर्खियों में है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धनुष और नयनतारा एक शादी समारोह में पहुंचे लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से बात भी नहीं की. सोशल मीडिया पर फेन पेज द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है. हालांकि, बाद में वो वीडियो डिलीट कर दिया गया.

शादी के इस समारोह में दोनों स्टार शादी समारोह में आगे की लाइन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. नयनतारा गुलाबी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके पति विग्नेश भी हैं. वहीं धनुष अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए देखे गए हैं.

नयनतारा और धनुष ने किया एक-दूसरे को इग्नोर

18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री "नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल" रिलीज हुई है. इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से दोनों स्टार्स में विवाद पैदा हुआ है. बात यहां तक पहुंच चुकी है कि अभिनेता ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस के साथ 10 करोड़ रुपये की मांग भी की है.

अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखे एक पत्र में खुलासा किया है कि अभिनेता द्वारा कथित कॉपीराइट उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है. क्योंकि डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन "नानम राउडी धान" के बीटीएस फुटेज शामिल हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नयनतारा ने यह पत्र 16 नवंबर को लिखा था, जब अभिनेता द्वारा उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था.अभिनेत्री ने इस पत्र में अभिनेता धनुष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. नयनतारा ने लिखा है कि आप इंडस्ट्री में स्थापित अभिनेता हैं. आपको आपके पिता, भाई का समर्थन मिला है. हम सभी जानते हैं कि सिनेमा मेरे जैसे लोगों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है. क्योंकि मेरा इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है. मैं आज जिस पद पर हूं, वहां तक ​​पहुंचने के लिए मैंने संघर्ष किया है. मैं इसका श्रेय अपनी कार्य नीति को दूंगी.

बता दें कि नयनतारा के इस ओपन लेटर के बाद धनुष के वकीलों के द्वारा भी एक स्टेटमेंट जारी किया गया. स्टेटमेंट में नयनतारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है. स्टेटमेंट में कहा गया है कि अगर नयनतारा 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ रुपए का हर्जाना नहीं भरेंगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस वीक ओटीटी पर रिलीज हुई हैं ये फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर करे बिंज वॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!
AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज
बस कंडक्टर से सुपरस्टार बने रजनीकांत, बोले- 'आज भी उस नौकरी को मिस करता हूं'
बस कंडक्टर से सुपरस्टार बने रजनीकांत, बोले- 'आज भी उस नौकरी को मिस करता हूं'
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget