एक्सप्लोरर

Chiranjeevi 70th Birthday: चिरंजीवी के बर्थडे पर पवन कल्याण ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट,अल्लू अर्जुन ने मेगा स्टार संग शेयर की तस्वीर

Chiranjeevi 70th Birthday: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी आज 70 साल के हो गए हैं. वहीं उनके बर्थडे के मौके पर साउथ के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है.

22 अगस्त यानी आज तेलुगु इंडस्ट्री के चहेते मेगास्टार चिरंजीवी का 70वां जन्मदिन है। इस सुपरस्टार ने भारतीय सिनेमा में इनक्रेडिबल योगदान दिया है और एक ऐसा स्टारडम हासिल किया है जिसका आज भी कई लोग सपना देखते हैं. आज जब अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो उन्हें उनके फैंस के साथी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स भी बर्थडे की शुभकामनाएँ दे रहे हैं. पवन कल्याण से लेकर पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने दिल छू लेने वाली पोस्ट कर चिरंजीवी को जन्मदिन की बधाई दी है.

पवन कल्याण ने बड़े भाई चिरंजीवी को बर्थडे किया विश
चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण ने एक भावुक नोट के साथ मेगास्टार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "एक ऑर्डिनरी इंसान से एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी इंडीविजुअल बनन तक, सेल्फ एफर्ट के पर्याय के रूप में उभरे, यूनिवर्सल आइकन, बड़े भाई, पद्म विभूषण श्री चिरंजीवी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पवन कल्याण. “  

 

अल्लू अर्जुन ने भी चिरंजीवी को बर्थडे किया विश
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर चिरंजीवी के साथ एक कैंडिड तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे इकलौते मेगा स्टार चिरंजीवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं."

 

अदिवी शेष ने चिरंजीवी के बर्थडे पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट
अदिवी शेष ने भी चिरंजीवी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए इमोशनल नोट शेयर किया. चिरंजीवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए, अदिवी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेगास्टार! "मेजर अभिनेता ने चिरंजीवी से जुड़ी अपनी सबसे प्यारी याद शेयर करते हुए लिखा, "मेरी सबसे प्यारी याद वह है जिस तरह उन्होंने मेजर के दौरान हम पर प्यार बरसाया था, उन्होंने अपने हाथों से हमारा लंच बनाया और लाया! लोगों को एहसास ही नहीं है कि चिरंजीवी कितने उदार हैं, मुझे सिनेमा में आने का मौका मिला. यह जानकर हैरानी होती है कि वह आज भी अपनी आधी उम्र के हीरो से बेहतर एक्टिंग और डांस करते हैं."

 

प्रभुदेवा ने भी चिरंजीवी को दी बधाई
प्रभुदेवा ने चिरंजीवी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी तस्वीरें शेयर की. कोरियोग्राफर ने लिखा, "हमेशा इंस्पायरिंग मेगास्टार चिरंजीवी सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत-बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर."

 

चिरंजीवी ने विश्वम्भर की झलक शेयर कर फैंस को दिया तोहफा
इन सबके बीच बता दें कि अपने 70वें जन्मदिन पर, चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फैंटेसी फिल्म, विश्वम्भर की एक नई झलक शेयर करके अपने फैंस को तोहफ़ा दिया है. 21 अगस्त को जारी की गई एक छोटी क्लिप में, मेगास्टार को एक एक्शन पैक्ड सीन में दिखाया गया है जिसमें विजुअल इफेक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है. शुरुआत में, विश्वम्भर को 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, हालांकि, इस नई झलक को जारी करके, निर्माताओं ने कंफर्म किया है कि ये फिल्म 2026 की गर्मियों में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें:महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa की लेटेस्ट 10 तस्वीरें: देखकर कहेंगे-ये बड़ी हीरोइनों को भी फेल कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
Thursday Box Office: गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
The Paradise Teaser: 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप
'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget