एक्सप्लोरर

Baby John Box Office Collection Day 9: ‘बेबी जॉन’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद बुरी, रिलीज के 9 दिन बाद भी 50 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

Baby John Box Office Collection: वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर काफी खस्ता हालत में हैं. इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों ने नकार दिया है. इसी के साथ फिल्म की 9 दिनों की कमाई शॉकिंग है.

Baby John Box Office Collection Day 9: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ को रिलीज हुए 10 दिन भी नहीं हुए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों ने भाव नहीं दिया और रिलीज के दूसरे दिन से ही इसकी कमाई घटती चली गई. यहां तक कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का भी इस फिल्म को फायदा नहीं हुआ. चलिए यहां जानते हैं ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 9वें दिन कितनी कमाई की है?

‘बेबी जॉन’ ने 9वें दिन कितना किया कलेक्शन
‘बेबी जॉन’ का खूब प्रमोशन किया गया था. फिल्म से ब्लॉकबस्टर जवान के डायरेक्टर एटली भी जुड़े हैं जिसके चलते लग रहा था कि ये फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने रिकॉर्ड नहीं सारी उम्मीदें तोड़ दी.

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बस डबल डिजिट में कमाई की थी उसके बाद दूसरे दिन से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत में नजर आई. दरअसल इस फिल्म को लगभग एक महीने पुरानी पुष्पा 2 ने ढेर कर दिया है. जहां पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस 29 दिन बाद भी खूब नोट छाप रही है वहीं वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ मुट्टीभर कमाई के लिए भी कड़ा संघर्ष कर रही है.

इन सबके बीच ‘बेबी जॉन’ के कारोबार की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.25 करोड़, दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़, पांचवें दिन 4.75 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़, सातवें दिन 2.15 करोड़ और 8वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 9वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘बेबी जॉन’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 36.40 करोड़ रुपये हो गया है.

‘बेबी जॉन’ 9 दिन बाद भी नहीं कमा पाई 50 करोड़
‘बेबी जॉन’ 2016 की तमिल हिट थेरी का ऑफिशियल एडेप्टेशन है. ओरिजनल फिल्म में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया था. विजय की थेरी में परफॉर्मेंस आइकॉनिक मानी जाती है. वहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं लेकिन ये 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है. फिल्म की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि अब ये बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसे गिनती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:-Pushpa 2 Box Office Collection Day 29: ये 'पुष्पा 2' नहीं थमने वाली, 29वें दिन भी कर डाला शानदार कारोबार, 1200 करोड़ी बनने से बस इतनी है दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Investment Tips: एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
Embed widget