एक्सप्लोरर

इस बीमारी से जूझ रही हैं 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी, अचानक रोकनी पड़ जाती है शूटिंग, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

Anushka Shetty Laughing Disease: एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी लाफिंग डिजीज से जूझ रही हैं. उन्होंने खुद इंटरव्यू में अपनी बीमारी का खुलासा किया है.

Anushka Shetty Laughing Disease: बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके फैंस को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वे एक बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें लॉफिंग डिसॉर्डर हो गया है. इस बीमारी की वजह से कई बार अचानक से सेट पर शूटिंग तक रोकनी पड़ जाती है.

अनुष्का शेट्टी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए इस पर विस्तार से बात की. एक्ट्रेस को हंसने से संबंधित बीमारी हुई है. जिसमें कोई भी लगातार काफी देर तक हंसते रहता है. अनुष्का शेट्टी भी इन्हीं समस्याओं का सामना कर रही है. 

हंसना शुरू करूं तो 15-20 मिनट तक हंसती रहती हूं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)

इंडियाग्लिट्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा, ''मुझे एक लॉफिंग डिसीज है. आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि हंसना भी एक बीमारी हो सकती है. लेकिन मेरे केस में ऐसा ही है. अगर मैं एक बार हंसना शुरू करती हूं तो 15-20 मिनट तक मेरे लिए हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है. कोई कॉमेडी सीन देखते हुए या शूट करते हुए मैं हंसते-हंसते जमीन पर लोट-पोट हो जाती हूं. कई बार ऐसा देखने को मिला है कि इस वजह से शूटिंग रोकनी भी पड़ गई है.''

रेयर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर

बता दें कि यह एक दुर्लभ बीमारी है. यह एक रेयर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है. इसे Pseudobulbar Affect (PBA) नामक बीमारी के रूप में भी जाना जाता है. यह बीमारी दिमाग पर असर करती है. इसका शिकार व्यक्ति कभी अचानक से बहुत देर तक हंसने लगता है तो कभी बहुत देर तक रोते रहता है. इसमें व्यक्ति का खुद पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. 

2005 में 'सुपर मूवी' से किया डेब्यू

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)

42 साल की हो चुकी अनुष्का का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में 7 नवंबर 1981 को हुआ था. उन्होंने तेलुगू और तमिल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करके फैंस का दिल जीता है. बता दें कि अनुष्का का एक्टिंग डेब्यू साल 2005 में आई फिल्म 'सुपर' मूवी से हुआ था.

'बाहुबली' से मिली थी खास पहचान

अनुष्का शेट्टी साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें फिल्म बाहुबली से काफी लोकप्रियता हासिल हुईं थी. इसमें उन्होंने एक्टर प्रभास के अपोजिट 'देवसेना' का किरदार निभाकर खास पहचान हासिल की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी अपने 19 साल के करियर में 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म 'Miss Shetty Mr Polishetty' में नजर आई थीं. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं अब एक्ट्रेस फिल्म Kathanar- The Wild Sorcerer में देखने को मिलेंगी. यह एक मलयालम फिल्म है.

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी की शादी के बाद Shatrughan Sinha ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget