एक्सप्लोरर

सोनाक्षी की शादी के बाद Shatrughan Sinha ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी का विरोध करने वालों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को संपन्न हुई. हालांकि अलग-अलग धर्मों से होने के कारण दोनों की शादी आसान नहीं थी. लेकिन दोनों अपने फैसले पर डटे रहे. जहीर और सोनाक्षी ने आखिरकार अपने प्यारभरे रिश्ते को शादी करके नया नाम दे दिया है.

सोनाक्षी द्वारा मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने से लोगों में आक्रोश भी देखा गया. लोगों ने इस शादी का विरोध भी किया और आलोचना भी की. इसमें लोगों ने सोनाक्षी के पिता और मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी घेरा. हालांकि अब लोगों की ट्रोलिंग पर और बेटी की शादी को 'लव जिहाद' का नाम देने वालों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

शत्रुघ्न बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी का विरोध करने वाले और गलत कमेंट्स करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. एक्टर ने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान दिग्गज एक्टर ने कहा, ''आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल विरोध करने वालों के बारे में लिखा है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा, 'कहने वाले अगर बेकार, बेकार-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इसके आगे एक्टर ने बताया कि, ''शादी दो लोगों के बीच एक बहुत ही पर्सनल डिसीजन है. किसी को भी इसमें दखल देने या कमेंट करने का अधिकार नहीं है. मैं सभी विरोध करने वालों से कहता हूं- जाओ, जीवन जीओ. अपने जीवन में कुछ उपयोगी करो और कुछ नहीं कहना (मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है).''

सोनाक्षी के खिलाफ लगे पोस्टर- बिहार में एंट्री न करने की मिली धमकी

शादी के ठीक बाद बिहार में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध किया गया. सोनाक्षी और उनके पिता के खिलाफ पोस्टर लगाकर बिहार में 'हिंदू शिव भवानी सेना' ने अपना विरोध जताया. पोस्टर में लिखा था कि यह शादी 'लव जिहाद' को बढ़ावा है और देश को इस्लामीकरण करने की साजिश है. इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा था कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे.

बिहार से है शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का संबंध

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें कि बिहार से सिन्हा परिवार का गहरा नाता है. शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार में ही हुआ है. वे बिहार में ही पले बढे हैं. इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा के तीनों बच्चों बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दोनों बेटे लव सिन्हा एवं कुश सिन्हा का जन्म भी बिहार की राजधानी पटना में हुआ.

सोनाक्षी जहीर ने शादी के बाद शेयर की तस्वीरें

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा था और इसे बनाए रखने का फैसला किया था. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में गाइड किया है... इस क्षण तक पहुंचाया है...जहां हमारे दोनों परिवारों और देवताओं के आशीर्वाद से...अब हम पति और पत्नी हैं. यहां अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजें हैं. सोनाक्षी-जहीर 23.06.2024 .''

 यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor Birthday: 16 की उम्र में डेब्यू, एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, 90 के दशक में बॉलीवुड पर किया एकतरफा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के हुई पार
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget