एक्सप्लोरर

Allu Arjun Stampede Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए अल्लू अर्जुन, अंतरिम जमानत बरकरार

Allu Arjun Stampede Case: संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे. अब ये सुनवाई सोमवार तक टल गई है.

Allu Arjun Stampede Case: अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार को नामपल्ली कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए. उनकी अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी. वहीं, रिमांड पर सुनवाई अब 10 जनवरी को की जाएगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्लू अर्जुन अदालत में वर्चुअल मोड में पेश हुए. अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी.

नामपल्ली कोर्ट ने अभिनेता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उनके वकीलों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत दे दी थी. हाई कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था. मामले में आरोपी नंबर 11 नामित अभिनेता को अगले दिन चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया था.

अभिनेता के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 दिसंबर को खत्म हुई थी.

वर्चुअली पेश हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन के वकीलों ने अदालत से उनके वर्चुअल उपस्थिति के लिए अनुमति मांगी थी और अदालत से कहा कि उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति से अदालत परिसर में अराजक स्थिति हो सकती है.

अभिनेता के वकील निरंजन रेड्डी और अशोक रेड्डी ने नियमित जमानत याचिका दायर की थी.

पुलिस ने 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से पूछताछ की थी. घटना के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट करके पुलिस द्वारा तैयार किए गए 10 मिनट के वीडियो के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में उनसे तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी.

21 दिसंबर को विधानसभा में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन पर पुलिस की अनुमति के बिना थिएटर का दौरा करने और थिएटर में प्रवेश करने से पहले 'रोड शो' करने और भगदड़ के बाद थिएटर से बाहर निकलने के दौरान भी एक रोड शो करने के लिए कड़ी आलोचना की थी.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आलोचना के कुछ समय बाद ही अल्लू अर्जुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोपों को झूठा करार दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है, जिससे वह आहत हैं.

ये भी पढ़ें: Laughter Chef 2: रुबीना दिलैक से लेकर अभिषेक कुमार तक, ये है दूसरे सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत ने 'जेलर 2' के सेट पर सूरज वेंजारामूडु की एक्टिंग देख बजाईं तालियां, एक्टर बोले - नेशनल अवॉर्ड से बढ़कर
रजनीकांत ने 'जेलर 2' के सेट पर सूरज वेंजारामूडु की एक्टिंग देख बजाईं तालियां, एक्टर बोले - नेशनल अवॉर्ड से बढ़कर
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उड़ा देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
Jailer 2 Advance Booking Day 1:'जेलर 2' के अब तक बिक गए 38 हजार से ज्यादा टिकट! खतरे में है 'जना नायकन' का रिकॉर्ड?
'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू, हर घंटे बिक रहे हजारों टिकट!
'मुझे सीक्वल पसंद नहीं...', रजनीकांत ने बताया क्यों ठुकराई थी 'बाशा 2' और 'पेट्टा 2'
'मुझे सीक्वल पसंद नहीं...', रजनीकांत ने बताया क्यों ठुकराई थी 'बाशा 2' और 'पेट्टा 2'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget