एक्सप्लोरर

Pushpa 2: 20 मिनट रोकनी पड़ी अल्लू अर्जुन की फिल्म की स्क्रीनिंग, एक शख्स ने छिड़का पेपर स्प्रे

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसे देखने के बाद लोग सिनेमाघरों में खूब नाच रहे हैं. मगर एक शख्स ने पेपर स्प्रे छिड़क दिया. जिसकी वजह से स्क्रीनिंग को रोकना पड़ा.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का भौकाल सिनेमाघरों पर देखने को मिल रहा है. हर कोई इस फिल्म का फैन हो गया है. फैंस इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. पुष्पा 2 के आते ही अल्लू अर्जुन छा गए हैं. हैदराबाद में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई थी. अब गुरुवार को भी एक हादसा हुआ है. जिसकी वजह से 20 मिनट तक फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी थी.

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग को मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में एक शख्स ने ऑडियन्स पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया था जिसके बाद स्क्रीनिंग को रोकना पड़ गया था.

लोगों की हुई तबीयत खराब
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने अचानक ही सिनेमाहॉल में पेपर स्प्रे छिड़क दिया जिससे वहां मौजूद लोगों को खांसी आने लगी और कुछ लोग उल्टी करने लगे. इसके बाद शो को तुरंत रुकवाया गया. पुलिस को सूचित किया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस पूरी घटना एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें थियेटर के अंदर लोग बेहाल दिख रहे हैं. खांसते और इधर उधर जाते देखे जा सकते हैं. 

पुष्पा 2 को पैन इंडिया रिलीज किया गया है. इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इन सब सकारात्मक खबरों के बीच फिल्म कुछ गलत वजहों से भी चर्चा में है. डे वन हैदराबाद में भगदड़ मची और दो लोगों की मौत हो गई. इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है.दरअसल, आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के एक्टर संध्या थिएटर के बाहर पहुंच गए. उन्हें देख फैंस बेकाबू हो गए और इसी दौरान भगदड़ मची जिसमें महिला की जान चली गई. उनका 9 साल का बेटा बेहोश हो गया. वो अस्पताल में है और अभी भी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में आ गई थी. हाल ही में मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैन बेस को 'आर्मी' कहकर संबोधित किया था, जिसे लेकर श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था. गौड़ ने अभिनेता के खिलाफ हैदराबाद के जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने फैन बेस के लिए 'आर्मी' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी.ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास ने एक वीडियो में कहा था, हमने टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनसे अनुरोध किया है कि वे अपने फैन बेस के लिए ‘आर्मी’ शब्द का इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें: Watch: न्यूली वेड नागा-शोभिता ने निभाई अंगूठी ढूंढने की रस्म, जानें- दुल्हा या दुल्हन में से किसकी हुई जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने 6 बजे तक तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग
'सूर्या' की फिल्म ने 6 बजे तक तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget