एक्सप्लोरर

Aadujeevitham Box Office Collection Day 12: सेकंड मंडे घट गई आदुजीवितम' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार जानें- कलेक्शन

Aadujeevitham Box Office Collection: ‘आदुजीवितम - द गोट लाइफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि सेकंड मंडे फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Aadujeevitham Box Office Collection Day 12: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीवितम - द गोट लाइफ’  का रिलीज से पहले काफी बज था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ  ‘आदुजीवितम - द गोट लाइफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की. वहीं ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और बॉक्स ऑफि पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘आदुजीवितम’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
ब्लेसी द्वारा निर्देशित ‘आदुजीवितम - द गोट लाइफ’  की इमोशनल कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया है.  पृथ्वीराज सुकुमारन को फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिल रही हैं. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार कर रही है. शुरुआत में मलयालम वर्जन के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब केवल मलयालम और तमिल वर्जन में ही चल रही है क्योंकि अन्य भाषाओं में ऑक्यूपेंसी रेट में गिरावट आई है.

‘आदुजीवितम’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7.6 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़, चौथे दिन 8.7 करोड़, पांचवें दिन 5.4 करोड़, छठे दिन 4.4 करोड़, सातवें दिन 3.75 करोड़ और आठवें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म के एक हफ्ते की कमाई 47 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने नौंवें दिन 2.7 करोड़, 10वें दिन 3.9 करोड़ और 11वें दिन 4.95 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आदुजीवितम’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘आदुजीवितम’ की 12दिनों की कुल कमाई अब 60.30 करोड़ रुपये हो गई है.

‘आदुजीवितम’ की क्या है कहानी?
 ब्लेसी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बेन्यामिन की मलयालम बेस्टसेलर 'आदुजीविथम' का एडेप्टेशन है. यह एक केरलवासी की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है जिसने सऊदी अरब के रेगिस्तान में गुलामी को सहन किया. इस फिल्म के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन के रियल टाइम ट्रांसफॉर्मेशन को दुनिया भर के क्रिटिक्स और फिल्म निर्माताओं ने काफी सराहा.  फिल्म में अमला पॉल केआर गोकुल, जिमी जीन-लुई और शोभा मोहन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का म्यूजिक अकादमी पुरस्कार विजेता एआर रहमान  ने दिया है. वहीं  रेसुल पुकुट्टी द्वारा साउंड डिजाइन किया गया है.

यह भी पढ़ें: Allu Arjun Home Inside Photos: कैसा है 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन का घर? ड्राइंग रूम से स्विमिंग पूल तक सब है शानदार, देखें इनसाइड तस्वीरें और वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने 7 बजे तक तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग
'सूर्या' की फिल्म ने 7 बजे तक तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget