एक्सप्लोरर

Soumitra Chatterjee Death: दिग्गज कलाकार सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. पिछले कई महीनों से उनके स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती थे. वह अक्टूबर की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी.

मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. पिछले कई महीनों से उनके स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती थे. वह अक्टूबर की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. हालात बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जिसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेले वुए नर्सिंगहोम में सौमित्र चटर्जी की बेटी से मिलने गईं. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और रविंद्र सदन से कियोरतला शवदाह गृह तक पदयात्रा निकाली जाएगी. इससे पहले अस्पताल ने बयान जारी कहा,"सौमित्र चटर्जी ने दोपहर 12:15 बजे बेले वुए नर्सिंगहोम में अंतिम सांस ली. हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं."

ममता बनर्जी ने जताया दुख-

मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"फेलुदा अब नहीं रहे. 'अपु' ने अलविदा कह दिया. विदाई सौमित्र (दा) चटर्जी. वह अपनी लाइफटाइम में लीजेंड रह चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय, भारतीय और बंगाली सिनेमा ने एक महान कलाकार को खो दिया. हम उनको याद करेंगे. बंगाल की फिल्मी दुनिया अनाथ हो गई."

किडनी नहीं कर रही थी काम

अस्पताल में रहने के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है. पिछले 48 घंटे में उनकी तबीयत और खराब हो गई. अस्पताल ने एक दिन पहले बुलेटिन जारी किया था जिसमें बताया गया,"हमने सीटी स्कैन किया ताकि पता चल सके कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है. हमने एक ईईजी किया था, लेकिन उनके मस्तिष्क के भीतर बहुत कम गतिविधि हो रही है. उनकी हृदय गति अधिक हो गई थी लेकिन नियंत्रित हो गई. उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ गई है और उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. वह अब वैकल्पिक डायलिसिस पर है."

स्थिति ठीक नहीं

डॉक्टर ने बुलेटिन में कहा कि अच्छी बात यह है कि उनके किसी भी अंग में खून नहीं बहा है. उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि आने वाले 24 घंटे में उनकी स्थिति ठीक नहीं होगी. पहली बार हम स्थिति के प्रतिकूल परिणाम का अनुमान जता रहे हैं. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि चटर्जी को पूरी तरह ठीक करने के लिए हमारे कोशिशें काफी नहीं है.”

तीन दिन पहले चढ़ाया गया प्लाज्मा

यह सूचित करते हुए कि न्यूरो बोर्ड अगले 24 घंटे में चटर्जी की बारीकी से निगरानी करेगा, डॉक्टर ने कहा, ‘‘अभी तक स्थिति गंभीर है लेकिन भगवान की कृपा से हो सकता है कि वह इस स्थिति से बाहर आ जाएंगे.” चटर्जी का प्लाज्मा काउंट बढ़ाने के लिए गुरुवार को पहली प्लाज्माफेरेसिस की गयी थी.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: दिवाली स्पेशल 'वीकेंड का वार' में राहुल वैद्य पर भड़के सलमान खान, कविता कौशिक को भी लगाई फटकार

Diwali 2020: सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी समेत इन टीवी सेलेब्स ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज, रावण का दिखा रौद्र रूप, रणबीर कपूर की छवि ने जीता दिल, यूजर्स बोले- नए दौर की शुरुआत
'रामायण' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज, रावण का दिखा रौद्र रूप, रणबीर कपूर की छवि ने जीता दिल
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 8.30 बजे तक 45 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 8.30 बजे तक 45 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
इमरान खान पर भड़के प्रोड्यूसर अशोक पंडित, कहा- अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं
इमरान पर भड़के अशोक पंडित, कहा- अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget