एक्सप्लोरर

Shershaah Climax Scene: इस सीन को देख भीग रही हैं पलकें, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह

जब फिल्म शुरू होती है तभी हमें पता होता है कि इसका अंजाम क्या होने वाला है बावजूद इसके शेरशाह का क्लाइमेक्स सीन (Shershaah Climax Scene) हमें भावुक करता, रुलाता है और कचोटता भी है.

Shershaah Climax: शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा......एक ऐसे ही शहीद हैं कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra). जिनकी शहादत आज तक याद की जाती है. मरकर भी अमर हो जाए वही तो शहीद कहलाते हैं और ये मुकाम कैप्टन विक्रम बत्रा के हिस्से भी आया. देश की आन, बान और शान के आगे सब भूल गए. उन्हीं पर बनी है फिल्म है शेरशाह (Shershaah). जिसमें उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है. उनकी शुरुआती जीवन के बारे में भले ही हम नहीं जानते थे लेकिन उनकी शहादत से कोई भी अंजान नहीं. जब फिल्म शुरू होती है तभी हमें पता होता है कि इसका अंजाम क्या होने वाला है बावजूद इसके शेरशाह का क्लाइमेक्स सीन (Shershaah Climax Scene) हमें भावुक करता, रुलाता है और कचोटता भी है. 

आखिरी सीन को देख भावुक हो रहे हैं लोग 
1999 में हुए करगिल युद्ध में पीक 5140 को कैप्चर करने के बाद चोटी 4875 पर कब्जा करने का जिम्मा कैप्टन विक्रम बत्रा की टीम को ही सौंपा गया था. इस चोटी पर भारत को फतह तो मिली लेकिन लड़ते लड़ते कैप्टन विक्रम बत्रा शहीद हो गए. इसके बाद तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पालमपुर लाया गया था. जब इस सीन को शेरशाह में दिखाया गया तो इसे देखकर हर कोई रोने लगा. लेकिन आखिर ये सीन इतना उम्दा कैसे फिल्माया गया. इसका कारण था फिल्म में विक्रम बत्रा और उनसे जुड़ा हर एक किरदार. जब शुरुआत से ही किरदारों से प्यार हो जाए तो उनके बिछड़ने की कल्पना नहीं की जा सकती. और यही शेरशाह के साथ हुआ. विक्रम बत्रा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा और डिंपल चीमा के किरदार में कियारा आडवाणी ने ऐसी छाप छोड़ी कि जो अमिट हो गई. लोग हकीकत जानते हुए सच्चाई को बदलने के बारे में सोचने लगे. लेकिन किस्मत को यही मंजूर था और यही दिखाना जरूरी भी था जिसे देखकर दर्शकों के आंसू बह निकले.

खूब पसंद की जा रही है फिल्म
देशभक्ति पर फिल्में तो कई बनी हैं और हर फिल्म की अपनी खासियत है. ऐसी ही खासियत लिए हुए है शेरशाह. जिसके चर्चे फिल्म रिलीज होने के 20 दिन बाद भी खूब हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Vikram Batra की यादों के सहारे अकेले जीवन काट रही हैं Dimple Cheema, क्यों किसी और से नहीं की शादी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget