एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़े स्टार की चुप्पी को लेकर शत्रुघन सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन

दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में एबीपी न्यूज़ से एक्सलूसिव बातचीत की है. शत्रुघन सिन्हा ने सुशांत की मौत को संदिग्ध बताया है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. मुंबई और बिहार पुलिस के बाद इस मामले की जांच अब सीबीआई और ईडी कर रही है. हालांकि अभी तक भी कुछ साफ नहीं है. वहीं दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में एबीपी न्यूज़ से एक्सलूसिव बातचीत की है. शत्रुघन सिन्हा ने सुशांत की मौत को संदिग्ध बताया है.

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत और शत्रुघन सिन्हा दोनों ही बिहार के पटना के रहने वाले हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई के हाथों में जाने पर शत्रुघन सिन्हा का कहना है कि अब इंसाफ होना चाहिए. उन्होंने कहा, "सुशांत की मौत हृदयविदारक तो है ही साथ ही संदिग्ध भी है. पहले हमको लगा था कि ये आत्महत्या का मामला है लेकिन जैसे जैसे बाते सामने आती गई फिर लगा कि मामला संदिग्ध है. फिर हमने भी सभी के साथ मांग की कि मामला सीबीआई को पहुंचा देना चाहिए. हालांकि मैं ये बात जानता भी हूं और मानता भी हूं कि सीबीआई निष्पक्ष है. ऐसे मामलो की जांच के लिए सीबीआई सबसे सही एजेंसी है."

इसके साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने आरुषि मर्डर केस, जिया खान मौत मामले समेत कई केस के बारे में भी बात की जिन्हें सीबीआई भी सुलझाने में नाकाम रही है. ऐसे में सुशांत केस के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "सुशांत के केस में उनके परिवार की चीख और तड़प पूरे देश में नहीं पूरे विश्व में फैल गई. ऐसे में लोगों की मांग उठी की अब तो इसकी तह तक जाना है. ऐसे में हम सभी ने इसके लिए सीबीआई जांच की मांग की."

मुंबई पुलिस की जांच पर उठे सवालों के बारे में बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "सुशांत सिंह के पिता, उनकी बहने और पूरा परिवार बहुत भले लोग हैं. उनकी तड़प जायज थी क्योंकि मामला उलझता ही जा रहा था. मुंबई पुलिस का ट्रैक रिकॉर्ड तो बहुत ही अच्छा है लेकिन यहां मामला उलझने के साथ साथ बहुत देरी होने वाला भी रहा. इसमें हो सकता है कि सीबीआई को बहुत देरी हो. उनका परिवार ने जिस तड़प में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की वो बहुत ही सही कदम था."

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई मांग के लिए जहां तमाम दिग्गज सितारों और खानों ने चुप्पी साधी रही तो इस पर बात करे हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "इस मामले में आवाज उठाने वाला फिल्म इंडस्ट्री से मैं पहला शख्स था और मैरा मानना है कि जहां मामला पेइचीदा हो नाइंसाफी का हो और इंसाफ का हो कि किसी को ना मिल रहा हो तो हर किसी को उसके लिए अपना आवाज उठानी चाहिए. "

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget