शाहरुख खान ने अपने करियर में दी थीं लगातार कई फ्लॉफ फिल्में, इसी बात को लेकर आज भी हैं परेशान
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्ससिटेड है. उनका ये मानना है कि अब वो 'फैन' या 'जीरो' जैसी फ्लॉप फिल्मों में काम नहीं करेंगे. शायद इसी लिए किंग खान लगातार निर्देशकों से मुलाकात कर रहें थे.

शाहरुख खान ने आज बॉलिवुड में अपना दो दशक से भी ज्यादा लंबा सफर तय कर लिया. किंग को रोमांस कहलाने वाले शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल आशना है' से की थी. इसके बाद उनकी आई फिल्में 'चमत्कार', 'ये लम्हे जुदाई के' और 'किंग अंकल' भी सुपरफ्लॉप ही साबित हुईं. ठीक उसी तरह जैसे अभी शाहरुख खान के साथ चल रहा है.

शाहरुख ने फिल्म 'माया मेमसाब' जैसी फ्लॉप में भी काम किया था और इस फिल्म की हिरोइन दीपा शाह थी. शाहरुख खान ने जब कभी भी रोमांटिक फिल्मों से अलग हटकर कुछ करने की कोशिश की तो उन्हें हमेशा फ्लॉप का ही मुंह देखना पड़ा. इसी कड़ी में अगली फिल्म आती है 'गुड्डू', जिसमें वो मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए. वहीं 'जमाना दीवाना', 'चाहत' और 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' जैसी औसत फिल्मों में भी शाहरुख काम कर चुके हैं.

फिल्म 'परदेस', 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट देने के बाद शाहरुख खान ने अपने करियर में फिल्म 'दिल से', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हे राम',' वन 2 का 4' और 'अशोका' बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरह से लुढ़की. इसके बाद 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद आई फिल्म 'स्वदेस', 'पहेली' जैसी फिल्मों में दर्शकों ने एक सिरे से खारिज कर दिया था. इसके बाद लगातार हिट देते हुए उनकी 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्मों से उनके डूबते करियर को कुछ सहारा मिल सका. इसके बाद आई फिल्म इरफान खान के साथ 'बिल्लू' जो लोगों ने देखने से भी नकार दिया.

बॉलीवुड के किंग खान 'जीरो' और ‘फैन’ जैसी फ्लॉप फिल्म देने के बाद शाहरुख अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी परेशान है. शाहरुख शायद अब अपनी फिल्मों को लेकर काफी सिरियस हो गए है. ये ही नहीं अब अपनी फिल्मों के मामले में किसी भी तरह का कोई भी एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते. शाहरुख के फैंस अब उनकी अगली फिल्म बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Source: IOCL































