एक्सप्लोरर

Pathaan Controversy: 'अगर हिंदू होता तो...', 'पठान' के बायकॉट के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का ये वीडियो

Besharam Rang Controversy: एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. पठान के पहले सॉन्ग 'बेशर्म रंग' को लेकर देश के कई राज्यों में जमकर विरोध किया जा रहा है.

Shah Rukh Khan Pathaan Besharam Rang Song Row: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर देश के कई राज्यों में काफी विरोध देखने को मिल रहा है. फिल्म 'पठान' के पहले सॉन्ग 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) को लेकर गर्माए विवाद की वजह से कई जगह किंग खान की 'पठान' को बैन करने और इस गाने का हटाए जाने की मांग की जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख से ये पूछा जा रहा है कि अगर आप हिंदू होते तो आपका क्या नाम होता. इस सवाल पर शाहरुख खान ने दिल को छू जाने वाला जवाब दिया है. 

हिंदू होते तो क्या होता शाहरुख का नाम

पिछले 5 साल के लंबे इंतजार से फैंस बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की फिल्मों को मिस कर रहे हैं. ऐसे में अब जब 'पठान' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है तो फिल्म को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. 'पठान' पर छिड़े इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पुराने वीडियो में शाहरुख खान से ये सवाल पूछा जा रहा है कि अगर 'आप हिंदू होते तो आपका नाम शेखर कृष्णा होता,' इस पर शाहरुख बीच में ही बोलते हुए दिख रहे हैं कि 'शेखर कृष्णा नहीं, शेखर राधा कृष्णा, एसआरके बस काफी है.'

किंग खान का ये जवाब सुनकर मौके पर मौजूद लोग तालियों से उनका अभिनंदन करते हैं. शाहरुख आगे बताते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि इससे क्या अंतर होगा. एक कलाकार की पहचान बतौर कलाकार होती है. आर्टिस्ट के तौर पर लोग ये नहीं सोचते की आप किस समुदाय से हैं या नहीं. आप इसे कला के तौर पसंद करते है या पसंद नहीं करते हैं. मुझे कोई किसी भी नाम से पुकारे मैं उन्हें उतना ही स्वीट लगूंगा. '  शाहरुख खान का ये वीडियो फरीदून शहरयार ने शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Faridoon Shahryar (@ifaridoon)

सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का ये वीडियो

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस जवाब को सुनने के बाद कहीं न कहीं आप भी ये अनुमान लगा सकते हैं कि वह एक शानदार मिजाज के शख्स हैं. इतना ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये वीडियो काफी छा रहा है. फैंस किंग खान के इस वीडियो को जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर ने की एक्स्पोज करने की डिमांड, Priyanka Chopra ने फिल्म को मार दी थी लात! जानें पूरा किस्सा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget