एक्सप्लोरर

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट की गईं शबाना आज़मी, नामी हस्तियां हालत जानने पहुंचीं

अब तक अनिल कपूर, अनिल अंबानी, तब्बू, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, अभिनेत्री की हालत का जायजा लेने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं.

शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आज़मी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टर्स ने बताया कि शबाना आज़मी की हालत स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. घायल होने के बाद अभिनेत्री को पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अब तक  अनिल अंबानी, अनिल कपूर, और तब्बू अभिनेत्री की हालत का जायजा लेने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं. शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर और बेटे फरहान अख्तर फिलहाल अस्पताल में मौजूद हैं.

अभिनेत्री के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. नामी हस्तियों ने भी शबाना आजमी के जल्द ठीक होने के कामना की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिेए शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की है.

यह सड़क हादसा शनिवार शाम कबीर 4 चार बजे के आसपास हुआ. शबाना आजमी जिस कार में सवार थीं, वह कार आगे जा रही एक ट्रक से जा टकराई, जिसमें शबाना घायल हो गयीं. उल्लेखनीय है कि उनके पति जावेद अख्तर एक अन्य कार में सवार थे और हादसे के बाद वो शबाना आजमी के साथ एम्बुलेंस में साथ जाते देखे गये.

गौरतलब है कि जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन का जश्न 17 जनवरी यानी शुक्रवार को मुम्बई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स होटल में मनाया गया, जहां जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों को होस्ट किया था. इस पार्टी‌ में शाहरुख खान, गौरी खान, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ करण जौहर जैसी हस्तियों ने शिरकत की थी.

इससे पहले यानि 16 जनवरी को शबाना आजमी और जावेद अख्तर के जुहू स्थित घर पर भी जावेद अख्तर के जन्मदिन का जश्न मनाया गया था, जहां रेट्रो थीम के मुताबिक कई फिल्मी सितारे पुराने फिल्मी लुक में पहुंचे थे और शबाना और जावेद ने भी रेट्रो लुक धारण किया था.

जावेद अख्तर के जन्मदिन के इसी जश्न के सिलसिले की कड़ी में 15 जनवरी को वरली के नेहरू आर्ट गैलेरी में जावेद अख्तर की तस्वीरों, पोस्टर्स और पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी. यहां भी पूरे परिवार के साथ शबाना आजमी मौजूद थीं.

तीन दिनों की इसी थकान‌ को उतारने के लिए शबाना आजमी और जावेद अख्तर खंडाला में अपने बंगले पर कुछ दिनों के लिए आराम फरमाने के लिए जा रहे थे कि तभी शबाना आजमी की कार एक ट्रक से जा टकराई और यह हादसा हो गया.

यहां पढ़ें

रोड एक्सिडेंट में घायल हुईं जानी-मानी अदाकारा शबाना आज़मी

70s के स्टाइल में जावेद अख्तर ने मनाया 75वां जन्मदिन, यहां देखें बर्थडे बैश की खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget