एक्सप्लोरर

'नमस्ते दर्शकों' के साथ फिर लौटीं रिपोर्टर सारा अली खान, नई वीडियो में दिखाई भारत की खूबसूरती

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम (Sara Ali Khan Instagram) पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसकी शुरुआत होती है ‘नमस्ते दर्शकों’ से. यानि लौट आई है रिपोर्टर सारा.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कुछ ही साल हुए हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली है. इसका कारण सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं है बल्कि उनका अनूठा अंदाज भी है जिसके लिए वो खासतौर से जाने जाती हैं. जब वो कैमरे के सामने नमस्ते दर्शकों कहती हैं तो उनके फैंस के चेहरों पर चमक सी आ जाती है. और एक बार फिर काफी समय के बाद सारा रिपोर्टर बनकर उसी अंदाज में लौट आई हैं.

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम (Sara Ali Khan Instagram) पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसकी शुरुआत होती है ‘नमस्ते दर्शकों’ से. इस वीडियो में सारा देश के कोने कोने की खूबसूरती दिखा रही हैं. कभी पहाड़ तो कभी समंदर. घुमक्कड़ सारा ने एडिट करके इस वीडियो को फैंस के लिए तैयार किया है. जिसमें उनकी वहीं क्यूटनेस नजर आ रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने करियर में धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे जरूर बढ़ रही हैं. केदारनाथ जैसी शानदार फिल्म से डेब्यू करने वालीं सारा ने कुली नंबर 1, सिंबा जैसी कमर्शियल फिल्मों से अपनी फैन फोलोइंग बनाई और बीते साल रिलीज अतरंगी रे में उन्होंने जिस तरह अपने अभिनय का हुनर दिखाया वो काबिले तारीफ था. अतरंगी रे के लिए सारा अली खान की चर्चा चौतरफा हुई. अब वो विक्की कौशल के साथ लुका छिपी 2 में नजर आएंगीं जिसकी शूटिंग पिछले महीने ही उन्होंने पूरी कर ली है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

गैसलाइट की जल्द करेंगीं शूटिंग
वहीं लुका छिपी 2 के अलावा सारा अली खान गैसलाइट में भी एक्टिंग करती नजर आएंगीं. इस फिल्म के उनके अपोजिट विक्रांत मैसी दिखने वाले हैं और फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगीं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसी हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है.  

ये भी पढ़ेंः अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर प्रभास की राधे श्याम तक, इन फिल्मों से मार्च में होगा मनोरंजन

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान ने पूरी की फैंस की 'मन्नत', बर्थडे पर बंगले की बालकनी में आकर की मुलाकात
शाहरुख खान ने पूरी की फैंस की 'मन्नत', बर्थडे पर बंगले की बालकनी में आकर की मुलाकात
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, फराह से लेकर अजय देवगन तक ने सुपरस्टार को किया विश
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, तमाम सेलेब्स ने सुपरस्टार को किया विश
जब जया बच्चन ने ससुर को कर दिया था नाराज, अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के सामने खोला अपना बड़ा राज
जब जया ने किया ससुर को नाराज, अमिताभ ने रणबीर के सामने खोला बड़ा राज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget