एक्सप्लोरर

सैफ अली खान की वेब सीरीज पर 'राजनीतिक तांडव', बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति

बीजेपी के विधायक राम कदम ने भी इसे भी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि फिल्म और वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान ट्रेंड क्यों बनता जा रहा है?

Tandav: शुक्रवार को सैफ अली खान-डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज 'तांडव' रिलीज हुई. रिलीज होते ही ये सीरीज़ विवादों में घिरती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर दर्शक सीधे आरोप लगा रहे हैं कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है. इस विवाद में अब कपिल मिश्रा भी कूद पड़े हैं. और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील की है कि तांडव को बैन किया जाए. इसके साथ ही बीजेपी के विधायक राम कदम ने भी इसे भी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि फिल्म और वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान ट्रेंड क्यों बनता जा रहा है?

दरअसल पूरा विवाद तांडव वेब सीरीज पर विवाद पहले एपिसोड के ही एक सीन पर है. इसमें अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए. उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, 'नारायण-नारायण. प्रभु कुछ कीजिए. रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं.

वेब सीरीज के पहले एपिसोड के इस हिस्से के वीडियो को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं. ट्विटर पर एक वर्ग का कहना है कि इस तरह से शिव का रूप दिखाना और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करना स्वीकार नहीं किया जा सकता. वहीं एक दूसरे सीन को लेकर भी सोसल मीडिया पर दर्शक कड़ी आपत्ति जता रहे हैं. इसमें इस वीडियो में कॉलेज का एक युवा लड़की से कहता है, 'जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है न तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से.'

सैफ अली खान की वेब सीरीज पर 'राजनीतिक तांडव', बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति

एक यूजर ने वेब सीरीज के इस हिस्से को ट्वीट करते हुए लिखा है, ''अली अब्बास तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं और इसमें पूरी तरह से लेफ्ट विंग के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं. वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को ग्लोरिफाई कर रहे हैं.'' इसके अलावा वेब सीरीज का एक और हिस्से पर लोग आपत्ति जता रहे हैं. खबरों के मुतबाकि बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशुतोष दुबे ने अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) को लीगल नोटिस भेज दिया.

इस मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी एंट्री ले ली है. उन्होंने सीरीज पर दलितों और हिंदुओं का अपमान करने के आरोप लगाए. कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर सीरीज पर गंभीर आरोप लगाए. कपिल मिश्रा ने कहा कि सीरीज का उद्देश्य देश में दंगा फैलाना है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget