एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों को लेकर संसद परिसर में धरने पर बैठीं रूपा गांगुली

बॉलीवुड का बवाल एक बार फिर संसद परिसर पहुंच गया है. बीजेपी की सांसद रुपा गांगुली संसद परिसर में धरने पर बैठ गई हैं. निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, इसी मुद्दे को लेकर रूपा गांगुली धरने पर बैठी हैं.

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है. बीजेपी सांसद रूपा गांगुली अनुराग पर लगे आरोपों के खिलाफ संसद परिसर में धरने पर बैठ गई हैं. बीती रात लोकसभा की कार्यवाही रात करीब एक बजे तक चली और इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई. वहीं अब अभिनेत्री और सांसद रूपा गांगुली अनुराग कश्यप के खिलाफ संसद परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही हैं.

रूपा गांगुली ने मांग की है कि बॉलीवुड में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी. पायल आज मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकती है.

ये भी पढ़ें: 

पायल घोष ने सुनाई आपबीती, बोलीं- अनुराग कश्यप एडल्ट फिल्म देखने लगे और मेरे सामने न्यूड हो गए

रूपा गांगुली से पहले बीती रात लोकसभा की कार्यवाही रात करीब एक बजे तक चली और इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई. बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक ऐसे कानून की मांग की, जिससे महिलाओं, लड़कियों पर अनुचित दबाव बनाने वालों में भय पैदा हो.

इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए रवि किशन ने कहा, "हमारे देश में बेटियां देवी दुर्गा और गो माता की तरह पूज्यनीय हैं, लेकिन बॉलिवुड समेत कई क्षेत्र ऐसे जहां अभी भी कुछ लोग उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर सौदेबाजी पर उतारू हैं." हालांकि इस दौरान रवि किशन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका या बयान ऐसा समय में आया जब पायल घोष ने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिससे की साफ है कि रवि किशन का इशारा किस ओर था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget