एक्सप्लोरर

Sooryavanshi Release Date: साउथ अफ्रीका से रोहित शेट्टी के लौटने के बाद 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को लेकर किया जाएगा फैसला

Sooryavanshi Movie Release Date: 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी शहर केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी' के नये सीजन के लिए शूटिंग में बिजी हैं और जुलाई महीने में उनके मुम्बई लौटने की खबर है.

मुम्बई: देशभर में लॉकडाउन में ढील दिये जाने और सभी सिनेमाघरों के जल्द खुल जाने की उम्मीदों के बीच अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज की तारीख को लेकर एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरु हो गया है.

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' की रिलीज कोरोना और लॉकडाउन के चलते बार बार टलती रही है. लेकिन अब इसे 15 अगस्त को रिलीज किये जाने‌ की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में घूम रहीं हैं.‌ लेकिन न तो फिल्म के मेकर्स और न ही फिल्म से जुड़े किसी सितारे ने 'सूर्यवंशी' की रिलीज करने को लेकर कोई ऐलान किया है.

15 अगस्त को फिल्म की रिलीज की पुष्टि किये जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में 'सूर्यवंशी' की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के एक विश्वसत सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "फिलहाल रोहित शेट्टी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग को लेकर दक्षिण अफ्रीका के केपडाउन में हैं. उनके मुम्बई लौटने के बाद ही 'सूर्यवंशी' की रिलीज पर कोई फैसला लिया जाएगा." उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म का निर्देशन करने के अलावा इसे करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है. 

खबर है कि रोहित शेट्टी जुलाई में शो की शूटिंग खत्म कर मुम्बई  लौंटेंगे जिसके बाद फिल्म से जुड़े तमाम प्रोड्यूसर्स के साथ फिल्म को रिलीज करने की अगली तारीख पर विचार किया जाएगा और इस रिलीज किये जाने‌ की रणनीति बनाई जाएगी.

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "मेकर्स की तरफ से रिलीज की तारीख के ऐलान को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जा रही है. देशभर में भले ही धीरे-धीरे लॉकडाउन खुल रहा है मगर देश के सभी जगहों पर सिनेमाघरों के खुलने और लोगों के सिनेमाघरों की तरफ लौटने में अभी और वक्त लग सकता है. ऐसे में फिल्म के‌ मेकर्स सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई फैसला करेंगे."

मेकर्स को इस बात की भी आशंका है कि अगर कोरोना की बेहतर होती स्थिति के बीच फिर से हालात बिगड़ते हैं और लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों का फिर से निर्माण होता है तो ऐसे में फिल्म की रिलीज की डेट का ऐलान करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ऐसे में रोहित शेट्टी के केपटाउन से लौटने के बाद पहले कोरोना से बेहतर होते हालात का जायजा लिया जाएगा और फिल्म की रिलीज की संभावनाओं को टटोला जाएगा. फिलहाल मेकर्स को देशभर के सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने का बेसब्री से इंतजार है.

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च महीने में रिलीज होने के लिए तैयार 'सूर्यवंशी' कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी. एक लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार इस साल 30 अप्रैल को फिल्म को रिलीज किया जाना था. मगर कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा और इस तरह से फिल्म की रिलीज एक बार फिर से टल गई थी.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' दोनों ही 15 अगस्त को एक साथ रिलीज की जाएंगी. इस खबर का खुद अक्षय कुमार ने खंडन करते हुए कहा था कि दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज डेट को लेकर काम कर‌ रहे हैं और सही समय पर दोनों फिल्मों को‌ रिलीज करने का ऐलान किया जाएगा.

गौरतलब है कि 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को तो वहीं 'बेल बॉटम' को 28 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होना था मगर कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंद हुए सिनेमाघरों के चलते दोनों की फिल्में अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाईं थीं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget