ऋषि कपूर के निधन को हुए 3 महीने, बेटी रिद्धिमा ने पापा की घड़ी पहने शेयर की बेहद खास तस्वीर
रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कलाई पर घड़ी बांधे एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर लग्जरी रिस्ट वॉच को पहना है.

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था. लॉकडाउन की के कारण उनकी अंतिम यात्रा में महज चंद लोग ही शामिल हो पाए थे और उनकी अंतिम यात्रा में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर शामिल नहीं हो पाई थी. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा आखिरी पलों में अपने पिता को नहीं देख पाईं थी.
ऋषि कपूर को गुजरे तीन महीने हो गए है और आज भी उनकी बेटी अपने पितो को याद करती हैं. आए दिन उनके परिवार के लोग और करीबी उनसे जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट ही जिसमें वो अपनी कलाई पर घड़ी बांधे दिख रही है. आपको बता दें, रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर लग्जरी रिस्ट वॉच को पहना है. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं.' रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.
रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं. फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं. रिद्धिमा अब 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं.
30 अप्रैल को हुआ था ऋषि कपूर का निधन
आपको बता दें, साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वो पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे. वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद साल 2019 में भारत लौटे थे. उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली.
Source: IOCL
































