एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ने बताया ऐसे करें ब्वॉयफ्रेंड को कंट्रोल, गुंडागर्दी और हफ्तावसूली को लेकर भी कही ऐसी बातें

वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने ब्वॉयफ़्रेंड को कंट्रोल करने को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही इस वीडियो में रिया गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली की बात भी करती दिखाई दे रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के परिवार ने फआईआर दर्ज करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद रिया ने सभी आरोपों को गलत बताया था साथ ही अब रिया ने रोते हुए अपना पहला बयान दिया है. नए वीडियो में जहां रिया भगवान पर भरोसा जताते और भावुक दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी और रिया का बोल्ड और बेबाक अंदाज वाला एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड को कंट्रोल करने और गुंडागर्दी जैसी बाते करती दिखाई दे रही हैं.

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने ब्वॉयफ़्रेंड को कंट्रोल करने को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही इस वीडियो में रिया गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली की बात भी करती दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में रिया ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया कहती हैं कि उनका ब्वॉयफ़्रेंड सोचता है कि वह गुंडा है लेकिन वास्तव में वह उसे कंट्रोल करती हैं. रिया का ये वीडियो कब का ये तो साफ नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया चक्रवर्ती ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो अलग ही मूड में दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में रिया यह कहते हुए नजर आ रही है, "मैं बहुत बड़ी डॉन हूं, मुझे पता है कि इन छोटे गुंडों को कैसे काम करवाना है. मेरा ब्वॉयफ़्रेंड भी सोचता है कि वह एक गुंडा है. लेकिन वह नहीं जानता कि असली डॉन मैं हूं. मैं इन छोटे गुंडों से अलग हूं. मैं अपने हाथों को गंदा नहीं करती, मैं दूसरों को काम करने के लिए कहती हूं. जैसे मैं उन्हें एक निर्माता के पास जाने और हफ्ता इकट्ठा करने के लिए भी कह सकती हूं. वे सोच सकते हैं कि वे डॉन हैं, लेकिन वास्तव में वे केवल मेरे लिए काम कर रहे हैं." इसके साथ ही जैसे ही रिया को पता चलता है कि उन्हें कैमरे में कैद किया जा रहा है कि तो वो कहती हैं- "ये सब रिकॉर्ड मत करो."

इस बीच रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अपनी याचिका में रिया ने कहा कि वे एक साल से रिश्ते में थे और साथ-साथ रह रहे थे. रिया ने यह भी उल्लेख किया है कि 14 जून को आत्महत्या करने से पहले वह 8 जून तक उनके साथ रह रही थी और वह बाद में अस्थायी रूप से अपने सांताक्रूज वाले घर पर चली गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत के पिता के. के. सिंह द्वारा उनकी एफआईआर में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. बता दें कि सुशांत मे 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में कथित रुप से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
Bhojpuri Bawaal Grand Premiere: 'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
'रज्जो-बाबू' समेत 2026 के वो 7 एक्टर्स, जिन्हें ओटीटी ने बना दिया रातोंरात स्टार, दो ने तो खूब कमाया नाम
'रज्जो-बाबू' समेत 2026 के वो 7 एक्टर्स, जिन्हें ओटीटी ने बना दिया रातोंरात स्टार, दो ने तो खूब कमाया नाम
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget