एक्सप्लोरर

59 साल की उम्र में बंगाली अभिनेत्री Sonali Chakraborty का निधन, इस बीमारी से थीं पीड़ित

Sonali Chakraborty Passes Away: बंगाली टीवी और फिल्म इंडस्टी की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है.

Bengali Actress Sonali Chakraborty Passes Away: बंगाली मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने निकलकर आ रही है. मशहूर बंगाली अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) का निधन हो गया है, उन्होंने 59 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी अचानक मौत से बंगाली टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है.

सोनाली चक्रवर्ती ने पॉपुलर बंगाली टीवी सीरियल ‘गाटचोरा’ के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया था, साथ ही वो और भी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. सीरियल्स के अलावा अभिनेत्री ने कई हिट फिल्मों में भी काम किया था जिनमें ‘बंधन’ और ‘हार जीत’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं अब उनकी मौत ने उनके तमाम चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है और शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं

बता दें, सोनाली चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, सोमवार 31 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. खबरों के मुताबिक, उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली.

ममता बनर्जी ने जताया शोक

गौरतलब है कि सोनाली चक्रवर्ती बंगाली मनोरंजन जगत की मशहूर और बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार थीं. अचानक आई उनके निधन की इस खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया है और सभी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने भी सोनाली चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया है और परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है.

सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakravarti) ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में एक बेहद ही खास जगह बनाई थी. टीवी से लेकर फिल्मी पर्दे तक उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था. बहरहाल, उनके निधन के बाद लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: साजिद खान ने गौतम विग को दी गाली, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स बोले- 'घटिया पर्सनालिटी अब सामने आ रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget