एक्सप्लोरर

ट्रिपल आर की सक्सेस पार्टी से नदारद दिखे आलिया भट्ट और अजय देवगन, राम चरण बनें महफिल की जान

ट्रिपल आर को मिल रही सफलता से फिल्ममेकर्स से लेकर एक्टर्स तक काफी खुश हैं. हाल ही में फिल्म के सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए.

फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने पहले बाहुबली जैसी ब्लाॉकबस्टर फिल्में दीं और अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म ट्रिपल आर ने भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. ऐसे में उनका सातवें आसमान पर होना तो लाजिमी है ही. बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल आर ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. अगर इस फिल्म के अभी तक के आंकड़े को देखा जाए तो हर वर्जन को मिलाकर 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली है. मेकर्स फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में ट्रिपल आर को मिल रही सफलता का जश्न मनाने से कैसे चुक सकते हैं.

मुंबई में बीती रात ट्रिपल आर की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में फिल्म के दोनों मेन हीरो यानी राम चरण और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिया था. सबसे ज्यादा राम चरण ने यहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इसकी वजह ये थी कि इस पार्टी में राम चरण नंगे पैर पहुंच गए थे. ट्रिपल आर की इस पार्टी में आमिर खान, करण जौहर, राखी सावंत, जयंतीलाल गड़ा, सतीश कौशिक, जॉनी लिवर और जावेद अख्तर समेत कई सेलेब्स नजर आए. एसएस राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि पार्टी से दोनों ही कलाकार नदारद थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें विरल भैयानी ने इस पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है. लेकिन आलिया और अजय के पार्टी में शामिल ना होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो पिछले दिनों ये खबर आई थी कि फिल्म में मिले अपने स्क्रीन स्पेस से आलिया भट्ट खुश नहीं हैं. इसी वजह से उन्होंने ट्रिपल आर से जुड़े पोस्ट हटा दिए हैं. हालांकि आलिया ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है. वैसे इन दिनों आलिया भट्ट को लेकर ये भी खबर आ रही है कि वो जल्द ही रणबीर कपूर के संग सात फेरे लेने वाली हैं. ऐसे में हो सकता है कि वो अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हों लेकिन ट्रिपल आर की पार्टी में अजय देवगन का ना होना ये सवाल फैंस को खूब परेशान कर रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें- न 14 अप्रैल ना 17 अप्रैल...इस तारीख को सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को ही क्यों कर रहे हैं शादी? वजह है बेहद खास!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget