एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: Rakhi Sawant की मां को हुआ कैंसर, इलाज के लिए Salman Khan‌ से लगाई गुहार

राखी सावंत ने मां जया सावंत के इलाज के लिए सलमान खान के 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और संजय व प्रिया दत्त द्वारा चलाये जा रहे 'नरगिस दत्त फाउंडेशन' से गुहार लगाई है.

मुम्बई : हाल ही खत्म हुए 'बिग बॉस'के सीजन 14 की फाइनलिस्ट रहीं अभिनेत्री राखी ने 'बिग बॉस' के घर से निकलकर अपने फैंन्स को एक बुरी खबर सुनाई है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए राखी ने बताया कि उनकी मां जया सावंत कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं और फिलहाल उनके लिए सभी की दुआओं की जरूरत है. राखि ने इस इंस्टाग्राम के जरिए अस्पताल के बिस्तर पर बैठी मां की दो तस्वीरें भी साझा की हैं.

इस संबंध में एबीपी न्यूज़ ने जब राखी सावंत संपर्क किया तो उन्होंने कहा, "मां को पेट का कैंसर है और उनके इलाज के लिए मैंने सलमान खान के 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' से मदद की गुहार लगाई है." राखी ने कहा कि सलमान एक नेक दिल इंसान हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सलमान खान के फाउंडेशन की ओर से उनकी मां का अच्छे से इलाज कराया जाएगा.

राखी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मुझे अपने मां के अस्पताल में होने और कैंसर पीड़ित होने की बात हाल ही में 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद पता चली. जब मैंने मां को अस्पताल में जाकर इस हालत में देखा मैं शॉक्ड रह गयी थी."

राखी ने बताया, "एक साल पहले मेरी मां के पेट का ऑपरेशन किया गया था और डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिए उनके पेट से कैंसर की गांठ निकालने की बात कही थी. मगर अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनका ऑपरेशन सफल रहा था तो फिर उन्हें कैंसर कैसे हुआ. मेरे 'बिग बॉस 14' में जाने के बाद यानि तीन महीने पहले भी मां ऑपरेशन हुआ था."

EXCLUSIVE: Rakhi Sawant की मां को हुआ कैंसर, इलाज के लिए Salman Khan‌ से लगाई गुहार

राखी सावंत ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत खस्ता है और उनके अधिकतर पैसे मां के इलाज में खर्च हो चुके हैं और ऐसे में इस वक्त वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. राखी ने कहा, "यही वजह है कि मैंने सलमान खान के 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' के अलावा संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त द्वारा चलाई जाने रही कैंसर के इलाज से जुड़ी संस्था 'नरगिस दत्त फाउंडेशन' से भी मदद की गुहार लगाई है. इस बारे में मेरी बात प्रिया दत्त से हुई है और उन्होंने मां की बीमारी और इलाज से जुड़ी फाइल मंगवाई है."

EXCLUSIVE: Rakhi Sawant की मां को हुआ कैंसर, इलाज के लिए Salman Khan‌ से लगाई गुहार

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "पेट के कैंसर से जूझ रही उनकी मां पिछले तीन महीने से मुम्बई के जुहू इलाके के 'क्रिटी केयर अस्पताल' में भर्ती हैं." राकेश ने आगे बताया, "डॉक्टरों के मुताबिक मां को थर्ड स्टेज का कैंसर है. फिलहाल उनकी रेडिएशन और कीमोथेरेपी चल रह रही है. कुल 6 बार उन्हें कीमोथेरेपी दी जानी है और अब तक दो बार उनकी कीमोथेरेपी हो चुकी है."

'बिग बॉस 1' और 'बिग बॉस 14' में हिस्सा ले चुकी राखी ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि उनकी मां की दिली तमन्ना थी कि वे इस बार 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जरूर जीते हैं. राखी ने कहा, "इस बार ट्रॉफी नहीं जीतने से मेरी मां थोड़ी निराश हैं. अब मेरी मां का कहना है कि मैं 'बिग बॉस' के अगले सीजन में अपने पति रितेश के साथ भाग लूं और 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीतकर लाऊं." राखी ने हंसते कहा, "अब यही मेरी मां की आखिरी इच्छा है."

उल्लेखनीय है कि राखी सावंत की 70 वर्षीय बीमार मां भी 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ' से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’
‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’, निरहुआ से ये क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget