एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'स्कैम 1992' के बाद फेमस हुए अभिनेता प्रतीक गांधी ने अपने काम को लेकर कही ये बात

सोनी लिव पर प्रसारित वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में प्रतीक गांधी की भूमिका की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं खुश हूं कि लोग अब मेरे पुराने काम को देखकर उसकी सराहना कर रहे हैं."गांधी ने 2016 में पूरी तरह से अभिनय के क्षेत्र में काम करने का सोचा और अब तक 2 फिल्मों में काम किया है.

गुजराती सिनेमा और रंगमंच के जाने-पहचाने चेहरे प्रतीक गांधी ने इंजीनियरिंग और अभिनय के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कई सालों तक काम किया और फिर वेब सीरीज “स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी” के जरिए मिली सराहना से बेहद खुश हैं.

सोनी लिव पर प्रसारित इस वेब सीरीज में गांधी की भूमिका की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है. सूरत में शिक्षक दंपति के यहां जन्मे गांधी 2004 में मुंबई आए लेकिन किस्मत उन्हें वापस गुजरात ले आयी और उन्हें गुजराती सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में पहचान मिली.

31 वर्षीय अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं खुश हूं कि लोग अब मेरे पुराने काम को देखकर उसकी सराहना कर रहे हैं. लेकिन मैं हमेशा से अपने काम को लेकर ईमानदार रहा हूं. मैं ‘स्कैम 1992’ से पहले भी ऐसा ही था, बस अब लोगों के फोन आने ज्यादा हो गए हैं और मैं इंटरव्यू ज्यादा देने लगा हूं.”

हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है स्कैम 1992

'स्कैम 1992' स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन में अर्श से फर्श तक आने की कहानी पर आधारित है. पत्रकार देबाशीष बसु और सुचेता दलाल की पुस्तक 'द स्कैम' पर आधारित यह 10-एपिसोड की वेब सीरीज अक्टूबर में प्रसारित हुई थी. गांधी ने कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों को देखा है जिनके सपने लालच में बदल गए हैं.

अब तक 2 फिल्मों में किया है काम 

उन्होंने कहा, 'सपने देखना हमेशा अच्छा होता है, उनका पूरा करना और कड़ी मेहनत करना भी सही है. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सपना कब आपको नुकसान पहुंचा रहा है और आप अपने सपने के ऐसे गुलाम बन जाते हैं कि आप देख नहीं पाते कि क्या सही और गलत है और क्या विनाशकारी है.' गांधी ने 2016 में पूरी तरह से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय होने का फैसला किया और वह छह गुजराती और दो हिंदी फिल्मों (मित्रों और लवयात्री) में दिखाई दिए. इसके बाद उन्हें यह वेब सीरीज मिली.

ये भी पढ़ें:-

In Pics: प्रियंका गांधी के रिश्तेदार के बाद अब बिग बॉस के घर में पहुंचीं ये बीजेपी नेता, विवादों से रहा है नाता

Videos: 11 साल छोटे जैद दरबार के साथ गौहर खान की शादी की रस्में शुरू, निकाह से पहले चिक्सा में खूब नाची दुल्हन गौहर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget