एक्सप्लोरर

सरकार ने कहा- स्मारकों पर फिल्म शूटिंग के लिए 20 दिन में मिलेगी अनुमति, फीस घटाकर की 50 हजार

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो होता है, उन्हें रात नौ बजे तक खोला जाए.

सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश के विभिन्न स्मारकों पर शूटिंग के लिए अब फिल्म निर्माताओं को ऑनलाइन आवेदन पर 20 दिनों में अनुमति प्रदान की जाएगी तथा इसके लिए फीस को एक लाख रूपये से घटाकर 50 हजार रूपये कर दिया गया है.

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित जिन स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो होता है, उन्हें रात नौ बजे तक खोला जाए.

उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर जिला प्रशासन अनुमति देगा वहां ऐसे लाइट एंड साउंड शो वाले स्मारकों को रात दस बजे तक खोला जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि जो फिल्म निर्माता स्मारकों पर शूटिंग करते थे, उसके लिए अनुमति देने में एक साल तक लग जाता था. उन्होंने कहा कि अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है और अनुमति बीस दिन में प्रदान कर दी जाती है.

पटेल ने कहा कि इन जगहों पर शूटिंग के लिए एक लाख रूपये की फीस को घटाकर 50 हजार रूपये कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि विश्व धरोहरों और कुछ अन्य धरोहरों को छोड़कर अन्य सभी स्मारकों पर पत्रकार सहित कोई भी आम पर्यटक फोटो खींच सकेंगे और वीडियोग्राफी भी कर पाएंगे.

स्मारकों पर लगाये जाने वाले टिकट की राशि के बारे में उन्होंने कहा कि जिन स्मारकों पर जितने लोग आते हैं, उनका आकलन कर टिकट राशि तय होगी. पटेल ने कहा कि सरकार का मानना है कि सभी स्मारकों के लिए एक समान टिकट रााशि नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Birthday Special: खूबसूरत मॉडल से शानदार राजनेता, Smriti Irani का हुआ ऐसा ट्रांस्फॉर्मेशन कि 'तुलसी बहू' को कोई पहचान भी नहीं पाता Birthday Special: खूबसूरत मॉडल से शानदार राजनेता, Smriti Irani का हुआ ऐसा ट्रांस्फॉर्मेशन कि 'तुलसी बहू' को कोई पहचान भी नहीं पाता Hello Charlie Trailer: जैकी श्रॉफ-आदर जैन की 'हैलो चार्ली' का कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर हुआ रिलीज, यहां देखिए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना के तांडव से मचा धमाल, 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' हुआ रिलीज
रश्मिका मंदाना के तांडव से मचा धमाल, 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' हुआ रिलीज
Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget