एक्सप्लोरर

The Romantics Trailer: सालों बाद जानने को मिलेंगे यश चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

The Romantics Trailer: यश चोपड़ा पर बेस्ड डॉक्यू-सीरीज द रोमांटिक्स का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारे यश चोपड़ा के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

The Romantics Trailer: फेमस फिल्ममेकर यश चोपड़ा पर आधारित डाक्यू-सीरीज द रोमांटिक्स का ट्रेलर जारी हो गया है. इस सीरीज के माध्यम से बॉलीवुड के 'फादर ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले यश चोपड़ा को ट्रिब्यूट दी जाएगी. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मों की झलक दिखाई गई है. रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अन्य सितारे यश चोपड़ा की फिल्मों और उनके काम करने के तरीकों पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

इन सितारों ने यश चोपड़ा को लेकर की बात 

ट्रेलर में करण जौहर कहते हैं, 'मैंने सभी खूबसूरत फिल्में देखी हैं, लेकिन यश चोपड़ा की मूवीज ने मेरा ध्यान खींचा. अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'यंग फिल्ममेकर अलग तरह की फिल्में बना रहे हैं, लेकिन उनके समय में यश चोपड़ा ने रोमांटिक, सोशल-ड्रामा और एक्शन फिल्मों का निर्माण किया.

रणवीर सिंह को वाईआरएफ ने किया लॉन्च

'द रोमांटिक्स' के ट्रेलर में रानी मुखर्जी कहती हैं कि यश चोपड़ा ने उन पर भरोसा किया, जब उन्होंने फिल्ममेकर से कहा कि वह मॉडर्न इंडिया वुमन को रिप्रेजेंट करना चाहती हैं. वहीं, रणवीर सिंह कहते हैं, वो वाईआरएफ था जिसने उनका ऑडिशन देखने के बाद उन्हें लॉन्च करने का वादा किया था. उस वक्त कोई भी उन्हें लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं था.

ट्रेलर देखने से पता चलता है कि इस सीरीज के लिए यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने भी इंटरव्यू दिया है. माधुरी दीक्षित कहती हैं कि, आदित्य बहुत निजी इंसान हैं. वह बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं. आदित्य चोपड़ा ने साल 1995 में आखिरी बार इंटरव्यू दिया था. सीरीज के ट्रेलर में उनकी भी आवाज सुनने को मिलती है कि वह पिता यश चोपड़ा की फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

इस डॉक्यू-सीरीज का निर्देशन स्मृति मुंध्रा ने किया है, जो इससे पहले 'इंडियन मैचमेकिंग', 'नेवर हैव आई एवर फ्रेंचाइचीज' के लिए काम कर चुकी हैं. 'द रोमांटिक्स' 14 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें-Watch: 'पठान' देखने के लिए दिव्यांग दोस्त को पीठ पर लादकर बिहार से बंगाल पहुंचा शख्स, लोग बोले- 'शाहरुख खान का सच्चा फैन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget