एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा के बाद नेटफ्लिक्स पर एक और कॉमेडियन की धमाकेदार एंट्री, नये शो का ऐलान

Vir Das: कॉमेडियन-एक्टर वीर दास एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर कमबैक कर रहे हैं. वे अपना खास कॉमेडी शो ला रहे हैं. प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी है.

Vir Das On Netflix: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ धमाल मचा रहा है. वहीं अब एक और कॉमेडियन इस प्लेटफॉर्म पर नए कॉमेडी शो के साथ दस्तक देने वाला है. दिग्गज प्लेटफॉर्म ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपकमिंग कॉमेडी शो की अनाउंसमेंट की है. जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.  

नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी शो से कमबैक कर रहे हैं वीर दास
दरअसल नेटफ्लिक्स और स्टैंड अप कॉमेडियन- एक्टर वीर दास ने एक अनोखे कॉमेडी स्पेशल के लिए एक बार फिर हाथ मिलाया है. 2023 में कॉमेडी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी हासिल करने वाले पहले भारतीय के रूप में एक ऐतिहासिक जीत के बाद, और अब 2024 में प्रोस्टिजियस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने के लिए तैयार, वीर दास अपने नए शो से दर्शकों को फुल एंटरटेन करते नजर आएंगें.

वहीं नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की है. वीर दास की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “ दिल, मुस्कुराहट और एक इंटरनेशनल एमी जीतने के बाद, वीर दास एक एक्साइटिंग कॉमेडी स्पेशल के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस आ रहे हैं और हम इसके लिए यहां हैं.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कॉमेडी शो का टाइटल नहीं किया गया है अनाउंस
हालांकि वीर दास के इस कॉमेडी शो का टाइटल अभी अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन इस पोस्ट ने फैंस को बेहद एक्साइट कर दिया है.इसी के साथ ये भी बता दें कि स्ट्रीमिंग दिग्गज के साथ वीर दास का ये पांचवां कोलैबोरेशन होगा. नेटफ्लिक्स के साथ दास का जुड़ाव 2017 में शुरू हुआ जब उन्होंने अपना पहला स्पेशल, एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग रिलीज़ किया. इसके बाद 2018 में लूज़िंग इट और 2020 में फॉर इंडिया आय़ा. उनका चौथा स्पेशल आउटसाइड इन - द लॉकडाउन स्पेशल—2021 में रिलीज़ हुआ था. जिसमें कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लोगों के साथ बातचीत शामिल थी. 

क्या होगी वीर दास के नए शो की थीम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दास का अपकमिंग स्पेशल हैप्पीनेस शेयर करने के सदियों पुरानी फिलॉसफी से इंस्पायर है. यह दुनिया भर के विभिन्न शहरों में शो के साथ, सेल्फ डिसकवरी और दुनिया के साथ जुड़ाव की एक अनूठी कहानी बताएगा. कॉमेडियन को ये दिखाने की उम्मीद है कि "काइंडनेस ही एकमात्र सच्ची यूनिवर्सल लैंग्वेज है और  यह एक गहरा सच है जो उन्होंने अपने विश्व दौरे पर सीखा है.”

यह रोस्ट-स्टाइल कॉमेडी के मौजूदा चलन से अलग है, क्योंकि दास ने इसके बजाय खुशी और जॉय शेयर करने पर फोकस किया है.

ये भी पढ़ें: स्टेज पर परफॉर्म करते हुए गड्ढे में गिरीं सिंगर, लाइव कॉन्सर्ट में खुल चुका है टॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिका शेरावत या कोई और? कौन जीतेगा 'द ट्रेटर्स 2'? ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइम कंफर्म
मल्लिका शेरावत या कोई और? कौन जीतेगा 'द ट्रेटर्स 2'? ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइम कंफर्म
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के लिए निमिषा सजयन ने बढ़ाया था 14 किलो वजन, बोलीं, 'किसी बुरे सपने जैसा था'
'बुरा सपने जैसा था', 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के लिए वजन बढ़ाने पर बोलीं निमिषा सजयन
आर माधवन की GDN की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ?
GDN ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
तापसी पन्नू की 'गांधारी' का 'महाभारत' से है खास कनेक्शन? एक्ट्रेस ने खोला राज
तापसी पन्नू की फिल्म का नाम 'गांधारी' क्यों रखा गया? एक्ट्रेस ने खोला राज

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Embed widget