एक्सप्लोरर

थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

Top 5 Most Viewed Movies this Week: इस हफ्ते ऑरमैक्स मीडिया ने ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की जो लिस्ट निकाली है, उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' थिएटर्स में कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है. थिएटर्स में जहां ये फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई, वहीं अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 5 ओटीटी फिल्मों की लिस्ट जारी की है. उस लिस्ट में 'ठग लाइफ' सबसे ऊपर है. 


थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

थिएटर में बुरी तरह फ्लॉप रही थी 'ठग लाइफ'
‘ठग लाइफ’ को 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया था, लेकिन सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 97.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन अब ओटीटी पर इसका प्रदर्शन बिलकुल अलग नजर आ रहा है.

ऑरमैक्स मीडिया की टॉप 5 लिस्ट में 'ठग लाइफ' पहले नंबर पर
ऑरमैक्स मीडिया की इस हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ठग लाइफ’ को 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. व्यूज के मामले में इसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.


थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

'रेड 2' से भी आगे निकली ‘ठग लाइफ’
अजय देवगन की हिट फिल्म ‘रेड 2’ को भी ओटीटी पर अच्छी सफलता मिली है.  यह फिल्म 3.1 मिलियन व्यूज के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन 'ठग लाइफ' ने इसको भी पीछे छोड़ दिया है


थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

'आप जैसा कोई' 
तीसरे नंबर पर है फिल्म ‘आप जैसा कोई’, जिसे 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं.  इस फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी नजर आ रही है और इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

‘हेड्स ऑफ स्टेट’
हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्टर्स को साथ लेकर बनाई गई ‘हेड्स ऑफ स्टेट’, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने काम किया है, उसे 2.3 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

थिएटर्स में हारी थी 'ठग लाइफ', ओटीटी पर जीत गई, 'रेड 2' जैसी हिट पर भी भारी पड़ी कमल हासन की फिल्म!

‘उप्पु कप्पुरंबु’
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है ‘उप्पु कप्पुरंबु’ जो एक रीजनल फिल्म है और इसे 2 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. 

भले ही ‘ठग लाइफ’ थिएटर में फ्लॉप रही हो, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह इस बात का इशारा है कि कुछ फिल्में थिएटर में नहीं चलतीं, लेकिन घर बैठे लोग उन्हें देखना पसंद करते है.

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अब वो व्यूज और तारीफें मिल रही हैं, जो इसे थिएटर में नहीं मिल पाई थी. ठग लाइफ की वापसी ने ये बात तो साबित कर दिया है कि डिजिटल वर्ल्ड में फिल्मों को दूसरा मौका भी मिल सकता है और कभी-कभी वो मौका पहले से भी बड़ा साबित हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget