एक्सप्लोरर

7 साल बाद कपिल शर्मा के शो में हुई 'गुत्थी' की वापसी, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का धांसू ट्रेलर में क्या-क्या दिखा नया? हंसी का डोज होगा डबल

The Great Indian Kapil Show Trailer: सोनी चैनल से 'द कपिल शर्मा शो' बंद कर दिया गया. अब 30 मार्च से इसी शो का नया वर्जन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर आएगा जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

The Great Indian Kapil Show Trailer: सबसे पहले कलर्स और उसके बाद सोनी चैनल, कपिल शर्मा का शो इन दोनों चैनल्स पर छाया रहा. 'द कपिल शर्मा शो' शो काफी सालों से लोगों को टीवी पर एंटरटेन करता आ रहा है. अब इसका नया वर्जन नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा और इस शो का नाम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' है जिसका ट्रेलर रिलीज किया गया है.

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से सुनील ग्रोवर पूरे 7 सालों के बाद वापसी कर रहे हैं. वैसे तो उन्होंने 'गुत्थी' का रोल दूसरे शोज में भी किया है लेकिन जिस शो में वो पहली बार गुत्थी बने थे उसमें उनकी वापसी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है.

कैसा है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर?

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर रिलीज किया गया है. वहीं इसे कपिल शर्मा ने भी शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, 'ये समय है हंसने का जैसा पहले कभी नहीं किया, क्योंकि इस बार गैंग वापस आ गई है. हम इंटरनेशनल जा रहे हैं. ट्रेलर आ गया है एपिसोड 30 मार्च रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का नया वर्जन हर किसी को पसंद आएगा. इसे टीवी नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराया जाएगा. इस शो का लोग इंतजार करते हैं क्योंकि ये फैमिली के लिए फुल एंटरटेनमेंट कॉमेडी शो है. इस बार कपिल शर्मा में दो नए गेस्ट आएंगे जो 2013 से लेकर अब तक नहीं आए. उनका नाम है आमिर खान और रोहित शर्मा, इन दोनों का इस सीजन में वेलकम किया जाएगा.

क्या होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नया?

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के इस नये वर्जन का ट्रेलर अगर आपने देखा तो इसमें कुछ चीजें नोटिस की होंगी. इस शो का सेटअप काफी बड़ा लगाया गया है जिसे इंटरनेशनल लेवल से डिजाइन किया गया है जिसमें कुछ भी देसीपन देखने को नहीं मिलेगा. इसके अलावा काफी लड़ाई-झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर शो में गुत्थी बनकर 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं.

साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े की खबर आई थी और कई सालों तक दोनों ने बात भी नहीं की. अब इस शो में उनके बीच इसी बात को लेकर नोक-झोंक देखने को मिलेगा जो आपको एंटरटेन करेगा. इसके अलावा पहली बार आमिर खान का आना बड़ी बात है. 30 मार्च से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आप इस शो को देख पाएंगे, बस इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिब्शन लेना होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कौन-कौन होगा गेस्ट?

इसके ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि आमिर खान और रोहित शर्मा तो नजर आए. इनके अलावा रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आएंगे. परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी, दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली भी नजर आएंगे. बस सभी गेस्ट अलग-अलग एपिसोड्स में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के मंत्री की बेटी ने किया था 'सीरियल किसर' के साथ डेब्यू, फिल्मों में फ्लॉप लेकिन खूबसूरती में देती हैं सबको मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
Lock Upp 2: धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई, बोलीं- 'मैंने बाहर की इनफॉर्मेशन'
'लॉक अप 2' में धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई
The Alliance: 'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान
'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान
Naveen Kasturia Shares Experience: 'पिता का रोल निभाना सबसे मुश्किल था', नवीन कस्तूरिया ने 'आदर्श बाल विद्यालय' को लेकर की बात
'पिता का रोल निभाना सबसे मुश्किल था', नवीन कस्तूरिया ने 'आदर्श बाल विद्यालय' को लेकर की बात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget