एक्सप्लोरर

The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड कप 2023 हारने के बाद कैसा महसूस कर रहे थे रोहित शर्मा? क्रिकेटर ने कपिल के शो में जाहिर किया दर्द

The Great Indian Kapil Show: रोहित शर्मा ने कपिल शर्मा के शो में वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भी बात की है. क्रिकेटर ने बताया कि जब इंडिया वर्ल्ड कप हार गई तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था?

The Great Indian Kapil Show : कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'का आगाज हो चुका है. शो का पहला एपिसोड 30 मार्च को स्ट्रीम हुआ था. वहीं अब इसका दूसरा एपिसोड भी रिलीज हो गया है. दूसरे एपिसोड के मेहमान क्रिकेटर के धुरंधर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बने. ये एपिसोड दर्शकों को भी खूब पसंद आया है. शो में आए रोहित और श्रेयस ने जमकर मस्ती की और अपने बारे में कई बातें रिवील की. 

रोहित शर्मा ने कपिल शर्मा के शो में वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भी बात की है. क्रिकेटर ने बताया कि जब इंडिया वर्ल्ड कप हार गई तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था? साथ ही उन्हें ऑडियंस का रिस्पॉन्स काफी सरप्राइजिंग लगा था. 

कपिल ने किया वर्ल्ड कप का जिक्र
शो में कपिल ने वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा कि-इंडियन टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन बस जरा सी चूक से लास्ट मैच हाथ से निकल गया. कपिल के बात का जवाब देते हुए रोहित ने कहा- ये कहना बड़ा मुश्किल है क्योंकि मैच के पहले हम दो दिन अहमदाबाद में थे. हमने प्रेक्टिस की, एक अच्छा मोमेंट्म टीम का बना हुआ था. बोलते हैं जैसे कि ऑटो पाइलेट में टीम चल रही थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

रोहित ने की ऑस्ट्रेलिया टीम की तारीफ
रोहित ने आगे कहा- जब फाइनल मैच शुरू हुआ...हमने काफी अच्छी शुरुआत की. शुभमन गिल जल्दी आउट हो गया था लेकिन उसके बाद विराट कोहली और मेरी थोड़ी सी पार्टनरशिप हो गई थी. उस वक्त कॉन्फिडेंस था का हम अच्छे स्कॉर बना लेंगे. लेकिन जब आप फाइनल मैच खेलते हो, बड़े मैच्स में रन लगा दोगे बॉर्ड पर तो सामने वालों के ऊपर प्रेशर होगा. चाहे वो 100 रन ही क्यों ना हो और प्रेशर में कोई भी टीम फिसल सकती है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला. 

ऑडियंस का रिस्पॉन्स देख सरप्राइज हो गए थे रोहित 
इस बीच अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि भले ही टीम मैच हार गई लेकिन उन्होंने सबका दिल जीता है. ये सुन ऑडियंस इंडियन टीम के लिए स्टैंडिंग ऑवेशन देती है. ये देख रोहित कहते हैं- वर्ल्ड कप हारने के बाद भी जो रिस्पॉन्स फैंस ने दिया था उसे देख मैं बहुत सरप्राइज था. मुझे लग रहा था कि फैंस हम पर गुस्सा होंगे. लेकिन उन्होंने तो हमे बहुत सपोर्ट किया और बहुत प्यार दिया. 

बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो हर शनिवार को रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. 

यह भी पढ़ें: Dukaan Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही मोनिका पंवार की 'दुकान' पर लगा ताला! चंद लाखों में सिमटी सरोगेसी बेस्ड फिल्म की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget