एक्सप्लोरर

The Diplomat OTT Release: ओटीटी पर आ रही है 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, मेकर्स को हुआ है 160% का प्रॉफिट

The Diplomat OTT Release Date: इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. जानें ये फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है.

The Diplomat OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स को उम्मीद से बुहत ज्यादा प्रॉफिट दिया. ये वो फिल्म थी जिसे कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने रिजेक्ट कर दिया था. कई बार इसकी रिलीज डेट भी टली. लेकिन जब रिलीज हुई थी तो धीरे-धीरे पांच हफ्तों तक थियेटर्स में रही और मेकर्स को प्रॉफिट भी दिया.

'द डिप्लोमैट' थियेटर में 14 मार्च, 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज के पहले से 'छावा' थियेटर्स में धूम मचा रही थी. इसके बाद ईद पर सलमान खान की मच अवेटेड 'सिकंदर' रिलीज हुई. कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच ही 'द डिप्लोमैट' थियेटर्स में ऑडियंस बटोरती रही. ये फिल्म करीब पांच हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही.

'द डिप्लोमैट' का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द डिप्लोमैट' 20 करोड़ के बजट में बनी है.
  • इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 52 से 53 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है.
  • 'द डिप्लोमैट' फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 39.75 करोड़ है.
  • बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को चार करोड़ की ओपनिंग मिली थी.

2025 की दूसरी सबसे हिट फिल्म है 'द डिप्लोमैट'

बजट और कमाई की तुलना करें तो 'द डिप्लोमैट' ने 160% का प्रॉफिट कमाया. 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में छावा 'ब्लॉकबस्टर' रही. वहीं, 'द डिप्लोमैट' दूसरी सबसे बड़ी हिट रही. इस साल 'सिकंदर', 'स्काईफोर्स' जैसी कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं जिन्हें 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया. ये ऐसी फिल्में थीं जो अपना बजट भी नहीं वसूल पाईं और मेकर्स को भारी नुकसान हुआ.

'द डिप्लोमैट' ने इस साल रिलीज हुई शाहिद कपूर की 'देवा', सोनू सूद की 'फतेह', कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' जैसी बज़ बटोरने वाली फिल्मों से ज्यादा कमाई की. 

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने किया था रिजेक्ट

थियेटर में रिलीज से पहले कई बार इसकी डेट पोस्टपोन हुई थी. फिल्म को लेकर पैनारोमा स्टुडियो को भी भरोसा नहीं था कि ये चल पाएगी. हालात ऐसे थे कि कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इसे रिलीज करने को तैयार नहीं था. कई ओटीटी ने तो इसे बेकार कहकर रिजेक्ट कर दिया था. जॉन अब्राहम ने इस बारे में खुद कई इंटरव्यू में बताया. हालांकि एक्टर इस फिल्म को लेकर आश्वस्त थे और फिल्म थियेटर्स में चली भी.

अब थियेटर्स से हटने के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. 

'द डिप्लोमैट' ओटीटी रिलीज डेट

'द डिप्लोमैट' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 मई, 2025 को स्ट्रीम होगी.  

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

'द डिप्लोमैट' की कहानी

'द डिप्लोमैट' फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है. इसमें उजमा अहमद की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान में फंस जाती है. जॉन अब्राहम ने फिल्म में भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है, जो उजमा को बचाने में मदद करता है. 

जॉन अब्राहम की बात करें तो  इससे पहले वो 'मद्रास कैफे', 'परमाणु', 'फोर्स', 'अटैक', 'सत्यमेव जयते', 'बाटला हाउस' और 'पठान' फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं. 

'द डिप्लोमैट' के डायरेक्टर शिवम नायर हैं. इन्हें 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों और 'स्पेशल ऑप्स' और 'मुखबीर' जैसे वेब सीरीज में अपना दम दिखा चुके हैं. इस फिल्म की स्क्रिप्ट रितेश शाह ने लिखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Adarsh Baal Vidyalaya OTT Release: ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज
ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय'
गौरव खन्ना की एंट्री से बदला 'लॉक अप 2' का माहौल, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, कहा- 'बैंड बजा दिया तूने'
गौरव खन्ना की एंट्री से बदला 'लॉक अप 2' का माहौल, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, कहा- 'बैंड बजा दिया तूने'
Peddi OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’, लेकिन हिंदी वर्जन के लिए करना होगा इतना इंतजार
ओटीटी पर रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’, लेकिन हिंदी वर्जन के लिए करना होगा इतना इंतजार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget