एक्सप्लोरर

'द डिप्लोमैट' की मार्केटिंग से पीछे हटे मेकर्स, जॉन अब्राहम बोले- ये फिल्म टिकेगी, मेरे बात नोट कर लें

'द डिप्लोमैट' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है लेकिन मेकर्स इसकी मार्केटिंग नहीं कर रहे हैं. लीड एक्टर जॉन अब्राहम ने कहा है कि स्टुडियो को भरोसा दिखाकर इसका प्रमोशन करना चाहिए.

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' इन दिनों चर्चा में हैं. कम बजट में बनी फिल्म ने एक हफ्ते से कम समय में ही अपना बजट वसूल कर लिया है. हालांकि, मेकर्स इस फिल्म की मार्केटिंग नहीं कर रहे हैं. जॉन अब्राहम ने कहा है कि फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी और स्टुडियो को भरोसा दिखाकर इसका प्रमोशन करना चाहिए. 

ओटीटी प्लेटफॉर्मस ने 'द डिप्लोमैट' को किया था रिजेक्ट

पिंकविला से एक इंटरव्यू में बात करते हुए जॉन अब्राहम ने ये भी बताया कि  रिलीज से पहले कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस फिल्म को बेकार कहकर रिजेक्ट कर दिया. एक्टर ने कहा, 'कई ओटीटी चैनलों ने 'द डिप्लोमैट' को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें यह फिल्म शानदार नहीं लगी. अब आप उनसे पूछ सकते हैं, आप पता लगा सकते हैं कि ये कौन से चैनल हैं. आप पता करें कि ये चैनल कौन हैं जिन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, उसे बाहर फेंक दिया.

एक्टर ने बताया कि इसके बाद स्टूडियो को भी शायद डर लगता है और उन्हें लगता है कि फिल्म अच्छी नहीं है, किसी को पसंद नहीं आ रही, और वे इसे डिब्बे में रख देते हैं. 

जॉन ने कहा, 'लेकिन आपको समझना होगा कि स्टूडियो इन फिल्मों में पैसा लगाता है. इसलिए कभी-कभी उनका डर जायज होता है. 'द डिप्लोमैट' के मामले में हमने स्टूडियो को गलत साबित किया, हमने ओटीटी को गलत साबित किया, हमने सबको गलत साबित किया.'

'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर बजट वसूला

बता दें कि 'द डिप्लोमैट' फिल्म करीब 20 करोड़ के बजट में बनी है और रिलीज के सात दिनों के भीतर ही इसने अपना बजट वसूल कर लिया है. जॉन अब्राहम को लगता है कि स्टुडियो को अब मौके का फायदा उठाना चाहिए और फिल्म की मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए.

एक्टर ने कहा, 'स्टूडियो को इस फिल्म को मार्केट करना चाहिए क्योंकि आप कुछ ऐसा मार्केट नहीं कर रहे जो किसी ने देखा नहीं, आप कुछ ऐसा मार्केट कर रहे हैं जिसे लोगों ने देखा और कहा कि ये शानदार फिल्म है. अब गेंद हमारे पास नहीं है, शिवम और जॉन अब्राहम ने अपना काम कर दिया. अब स्टूडियो पर है कि वे अपनी ताकत लगाएँ और इस फिल्म को अगले 2, 3, 4, 5, 6 हफ्तों तक चलाएँ क्योंकि इसके पास टिकने की ताकत है. हाँ, 'द डिप्लोमैट' के पास टिकने की ताकत है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

'द डिप्लोमैट' बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी

उन्होंने ये भी कहा, 'मेरे शब्दों को नोट कर लें, 'द डिप्लोमैट' टिकेगा, टिकेगा, टिकेगा. ये तभी गिरेगा अगर स्टूडियो और डिस्ट्रीब्यूटर इस पर भरोसा खो देंगे. 

जॉन ने मार्केटिंग को समझाते हुए कहा, 'मेरा 40 इंटरव्यू देना मार्केटिंग नहीं है. मार्केटिंग में चार पी होते हैं- प्रोडक्ट, प्लेस, प्राइस और प्रमोशन. आप ये जानते हैं. 40 इंटरव्यू देकर मैं सिर्फ चार में से एक पी को संबोधित कर रहा हूँ. मार्केटिंग को पूरा करने के लिए और भी फैक्टर्स हैं- प्रेस, प्रिंट, टीवी, और अब डिजिटल, जो शायद सबसे जरूरी है. आप लोगों को इसे देखने के लिए कैसे लाते हैं? ये स्टूडियो का अधिकार है. स्क्रीन्स को कैसे होल्ड करते हैं, ये डिस्ट्रीब्यूटर का अधिकार है.' 

 

एक्टर ने ये भी बताया कि स्टूडियो और डिस्ट्रीब्यूटर्स सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर्स देखते हैं और कहते हैं कि अगर नंबर नहीं मिले तो हम इसे आगे नहीं बढ़ाएँगे. 

आपको बता दें कि ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जिसे शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. रितेश शाह ने इसे लिखा है जो इससे पहले 'पिंक' और 'कहानी' में अपना दम दिखा चुके हैं. 'द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह की भूमिका निभाई है. इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा और शारीब हाशमी हैं. 

यह भी पढ़ें

Sikandar का हिट होना बेहद आसान, सिर्फ उतना कमाना होगा जितना Chhaava ने 15 दिन में कमाया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget