एक्सप्लोरर

Snake Venom Party Case: सांपों के जहर वाली पार्टी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव से फिर होगी पूछताछ, ED ने भेजा नया समन

Snake Venom Party Case: सांपों के जहर वाली पार्टी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए यूट्यूबर को नया समन भेजा है.

Snake Venom Party Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की सांपों के जहर वाली पार्टी के मामले में मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. वे एक बार फिर ईडी की रडार पर हैं. एल्विश यादव को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 जुलाई को अपनी लखनऊ यूनिट के सामने पेश होने के लिए बुलाया है. यह पूछताछ सांप के जहर-रेव पार्टी की घटना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है.  मंगलवार को ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामला मूल रूप से गौतम बौद्ध नगर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था.

बता दें कि इससे पहले एल्विश को 8 जुलाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. हालांकि यूट्यूबर ने कहा था कि वे विदेश में है और उन्हें कुछ दिनों का समय चाहिए. जिसके बाद अब उन्हें 23 जुलाई को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी रहे एल्विश
इस साल मई में, ईडी ने सांप के जहर की घटना के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें बड़ी रकम शामिल होने का हवाला दिया गया था. एल्विश यादव को शुरू में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया था. पांच दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी.

कॉन्ट्रोवर्शियल 26 वर्षीय यूट्यूबर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता भी रह चुके हैं.  एल्विश यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम एक गैर सरकारी संगठन, पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में दर्ज किया गया था. पांच अन्य आरोपियों, सभी सपेरों को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी. 

पिछले साल सपेरों को नोएडा के बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था
सपेरों को पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को बचाया गया था, जबकि 20 मिलीलीटर संदिग्ध सांप का जहर भी जब्त किया गया था. हालांकि, पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में मौजूद नहीं थे और वे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं.अप्रैल में, नोएडा पुलिस ने मामले में 1,200 पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट दायर की थी. पुलिस ने कहा था कि आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है. 

 

यह भी पढ़ें:  रील लाइफ 'बहू' से हुई थी सगाई, मीटू में दिखा 'असली' चेहरा, अब कहां हैं 'संस्कारी बाबू' जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा
'गजब रात' आई पसंद? OTT पर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर, एक को IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग
'गजब रात' आई पसंद? तो ओटीटी पर जरूर देखें मनोज बाजपेयी की ये 5 क्राइम थ्रिलर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget