एक्सप्लोरर

शूटिंग सेट पर एक्शन सीन करते हुए चोटिल हुईं Shilpa Shetty, अस्पताल से सामने आईं ऐसी तस्वीरें

Shilpa Shetty Got Injured: श‍िल्‍पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में बिजी हैं.

Shilpa Shetty Got Injured: बॉलीवुड अभिनेत्री श‍िल्‍पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. फिल्मों में कमबैक करने में जुटीं शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी दी. 47 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों न‍िर्देशक रोह‍ित शेट्टी (Rohit Shetty) की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री के जल्द ठीक होकर लौटने की कामना कर रहे हैं. 

श‍िल्‍पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है, ज‍िसमें वह व्‍हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रही हैं. श‍िल्‍पा के बाएं पैर में प्‍लास्‍टर है. हालांकि वह हंसते हुए नजर आ रही हैं. इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने ल‍िखा है, "वो कहते हैं न कि रोल, कैमरा एक्‍शन- ‘ब्रेक ए लेग’ मैंने इस कहावत को ब‍िलकुल शब्‍दश: ले ल‍िया. 6 हफ्तों तक अब कुछ नहीं कर पाउंगी, लेकिन जल्‍द ही और भी बेहतर होकर वापस आउंगी. तब तक दुआओं में याद रख‍िएगा, प्रार्थनाएं हमेशा काम करती हैं…"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआएं

कॉमेन्ट बॉक्स में शिल्पा शेट्टी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. शिल्पा के घायल होने पर कुछ सेलिब्रिटीज ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की. ज्यादातर फैंस उन्हें ऐसे समय में स्ट्रॉन्ग बने रहने की सलाह देते दिखे. 

इंडियन पुलिस फोर्स में दिखेगा धमाकेदार एक्शन

आपको बता दें कि श‍िल्‍पा इन द‍िनों न‍िर्देशक रोह‍ित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुल‍िस फोर्स’ की शूटिंग में ब‍िजी हैं. इसी सीरीज का एक एक्‍शन सीक्‍वेंस करते हुए शिल्पा चोटिल हो गईं. उनको गंभीर चोट आई है लेकिन अभिनेत्री ने इसे काफी पॉजिटिवली लिया है. वह डेढ़ महीने बाद वापस शूटिंग पर लौट आएंगी.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

कमबैक करने की कोशिश में जुटी हैं शिल्पा

बीते दिनों, रोह‍ित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें शिल्पा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्शन करती दिख रही थीं. अब वह हॉस्‍प‍िटल में अपने फ्रैक्‍चर पैर के साथ भी नजर आ रही हैं. शिल्पा पिछले कुछ सालों से र‍िएल‍िटी शोज में जज बनीं नजर आ रही थीं. टीवी पर लगातार एक्टिव शिल्पा ने दोबारा फिल्मों का रुख कर लिया है. बीते दिनों उनकी फिल्म 'निकम्मा' रिलीज हुई था जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. 

शिल्पा की पिछली 2 फिल्में रहीं फ्लॉप

फिल्म की बात करें तो ‘इंडियन पुल‍िस फोर्स’ रोह‍ित शेट्टी की यून‍िवर्सल कॉप टाइप की फिल्म है. इससे पहले वह ‘स‍िंघम’, ‘स‍िंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ बना चुके हैं. इस सीरीज से रोह‍ित वेब और ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एंट्री मारने जा रहे हैं. वहीं श‍िल्‍पा की बात करें तो ‘हंगामा 2’ और ‘न‍िकम्‍मा’ के जरिए श‍िल्‍पा ने एक धमाकेदार कमबैक की कोश‍िश पूरी कोशिश की थी लेकिन दोनों ही फ‍िल्‍में ठंडी साब‍ित हुईं. अब देखना है कि श‍िल्‍पा फ‍िल्‍मी दुन‍िया में कब सही मायने में कमबैक कर पाती हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget