एक्सप्लोरर

अचानक तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती हुईं Sambhavna Seth, पति ने किया बीमारी का खुलासा

Sambhavna Seth Health Updates: संभावना सेठ ने बीते दिनों यूट्यूब ब्लॉग के जरिए खुद को गठिया से पीड़ित बताया था. अभिनेत्री अपना दर्द बयां करते हुए कैमरे के सामने ही रो पड़ी थीं. 

Sambhavna Seth Health Updates: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है. अभिनेत्री को उल्टी होने और सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. संभावना के पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने उनके गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी दी और बताया कि देर रात उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़ा. हाल ही में संभावना ने लगातार बीमार रहने पर एक इमोशनल वीडियो जारी किया था. उन्होंने बताया कि वह गठिया जैसी बीमारी से जूझ रही हैं. 

वायरल फीवर से परेशान हुईं संभावना

संभावना के पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट्स साझा की. उन्होंने बताया कि संभावना को वायरल फीवर हुआ है. वायरस उन्हें बहुत परेशान कर रहा है. संभावना पहले से ही सिरदर्द और बुखार से पीड़ित थी, लेकिन फिर उन्हें खांसी के कारण उल्टी होने लगी तो देर रात अचानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अगली सुबह संभावना ने गले में और शरीर में तेज दर्द की शिकायत की. यह भी बताया कि, उनपर कोई दवा काम नहीं कर रही थी. अविनाश ने कहा कि मैं अपने रूटीन की एक्सरसाइज और सब काम छोड़कर संभावना की देखभाल में जुट गया हूं.

हालांकि संभावना को स्टीम (भाप) लेने के बाद आराम महसूस हुआ. वायरल फीवर से परेशान संभावना ने गठिया की दवा भी नहीं खाई  थी. फिर उन्हें बुखार हो गया. बुखार बढ़ने के बाद संभावना और अविनाश डॉक्टर के पास गए. 

गठिया जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

बिग बॉस सीजन 2' का हिस्सा रहीं संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने बीते दिनों यूट्यूब ब्लॉग के जरिए खुद को गठिया से पीड़ित बताया था. एक्ट्रेस ने खुद कैमरे के सामने आकर इस बीमारी का खुलासा किया था. अभिनेत्री अपना दर्द बयां करते हुए कैमरे पर ही रो पड़ी थीं. 

इसलिए मां नहीं बन पाईं संभावना

संभावना ने कहा कि, उनकी बीमारी खत्म ही नहीं हो रही हैं. वीडियो में संभावना इमोशनल हो गईं और IVF प्रोसीजर से लेकर गठिया तक पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है. उनके हाथ-पैरों में हमेशा सूजन, दर्द, अकड़न और जकड़न रहती है. एक्ट्रेस कई बार IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की प्रक्रिया से भी गुजर चुकी हैं. लेकिन फिर भी मां नहीं बन पाईं. आईवीएफ के नाकामयाब होने की वजह से संभावना को हार्मोनल प्रॉब्लम हुई, साथ ही उनका वजन भी बढ़ गया था.

संभावना ने एक्टर-राइटर अविनाश द्विवेदी से 14 जुलाई 2016 को शादी की थी. वह टीवी शोज के अलावा कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिलहाल अभिनेत्री अपनी बीमारियों और वजन बढ़ने की समस्या से छोटे परदे से दूर है. 

गठिया जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं Sambhavna Seth, कैमरे के सामने बताते हुए रो पड़ी एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget