'राइज एंड फॉल 2' में फिर हुआ तख्तापलट, गौतम गुलाटी के एक फैसले ने बदल दिया पूरा गेम
'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 36 में एक बार फिर सत्ता का खेल पलटता नजर आया. गौतम गुलाटी के एक फैसले ने पूरे गेम के समीकरण बदल दिए और कंटेस्टेंट्स के बीच नया घमासान शुरू हो गया.

अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया है. कोई अपनी रणनीति के दम पर गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, तो कोई अपने बयानों और हरकतों से चर्चा में बना हुआ है.
वहीं, घर के अंदर बदलते समीकरण, रिश्तों में आती दरार और सत्ता की कुर्सी के लिए चल रही खींचतान ने गेम को और दिलचस्प बना दिया है. एपिसोड 36 में भी ऐसा ही एक बड़ा मोड़ देखने को मिला. आइए जानते हैं, इस एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ.
'राइज एंड फॉल 2' में फिर हुआ तख्तापलट
'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को जमकर ड्रामा देखने को मिला. शो में उस वक्त बड़ा मोड़ आया, जब एक बार फिर तख्तापलट हो गया. इस बदलाव के बाद बेसमेंट में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट्स यानी वर्कर्स अब पेंटहाउस में पहुंचकर रूलर्स बन गए हैं.
हालांकि, गौतम गुलाटी अल्टीमेट रूलर होने के चलते अब भी पेंटहाउस में ही बने हुए हैं. इस तख्तापलट के साथ ही शो का पूरा गेम बदल गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि नए रूलर्स किस तरह अपनी सत्ता संभालते हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स आगे कौन-सी रणनीति अपनाते हैं.
गौतम गुलाटी से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी
तख्तापलट टास्क के दौरान वर्कर्स और रूलर्स के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. हालांकि, गौतम गुलाटी रूलर होने के बावजूद वर्कर्स का साथ देते नजर आए. उन्होंने तख्तापलट कराने की पूरी कोशिश की और आखिरकार इसमें कामयाब भी हो गए. गौतम के इस फैसले से प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी भड़क उठीं. दोनों ने उन्हें 'गद्दार गुलाटी' तक कह दिया.
'टिकट टू फिनाले' टास्क में होगा हंगामा
अब 'राइज एंड फॉल 2' में टिकट टू फिनाले टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. इस टास्क में रूलर्स एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे और टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाते दिखेंगे. इस दौरान उनके बीच तीखी बहस और जमकर टकराव भी देखने को मिलेगा.






















