एक्सप्लोरर

CAT Trailer: पंजाब को जलाती ड्रग तस्करी की आग का पर्दाफाश करेंगे रणदीप हु्ड्डा, सामने आया 'कैट' का जबरदस्त ट्रेलर

Randeep Hooda CAT: एक्टर रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'कैट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस सीरीज में रणदीप 'कैट' बनकर पंजाब में ड्रग हो रही तस्करी के मसलों को सुलझाते नजर आ रहे हैं.

CAT Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) वेब सीरीज कैट के जरिए वापसी करने जा रहे हैं. शुक्रवार को रणदीप की वेब सीरीज 'कैट' (CAT) का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया है. इस सीरीज में रणदीप पंजाब की ड्रग तस्करी में फंसे अपने भाई को बचाते हुए नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 'कैट' को रिलीज किया जाएगा. 

रिलीज हुआ रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'कैट' का ट्रेलर

लंबे वक्त से रणदीप हुड्डा फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. ऐसे में अब वेब सीरीज 'कैट' के जरिए रणदीप कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 'कैट' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया है. 1 मिनट 40 सेकेंड के कैट के इस ट्रेलर को देखने पर आप पाएंगे कि रणदीप हुड्डा की इस सीरीज में पंजाब की ड्रग तस्करी की कहानी को दिखाया है. इस ड्रग तस्करी में रणदीप हुड्डा का छोटा भाई फंस जाता है और पुलिस की हिरासत में पहुंच जाता है. ऐसे में पुलिस के अंडर स्पेशल कॉप 'कैट' बनकर किस तरीके से रणदीप हुड्डा पंजाब में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश करते हैं, ये वाकई देखने लायक है. सरदार के लुक में रणदीप हुड्डा काफी जच रहे हैं. सीरीज कैट में रणदीप हुड्डा गुरनाम सिंह का किरदार प्ले कर रहे हैं. 

कब रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की 'कैट'

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की आने वाले वेब सीरीज 'कैट' का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस सीरीज के लिए काफी बढ़ गई है. हर कोई रणदीप की कैट का अब बेसब्री से इंतजार कर रहा है. मालूम हो कि अगले महीने 9 दिसंबर से कैट (CAT) वेब सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कर दी जाएगी. रणदीप हुड्डा के अलावा इस सीरीज में काव्या थापर, दानिश सूद, केपी सिंह और गीता अग्रवाल जैसे तमाम फिल्मी सितारे मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Fatima Sana Sheikh ने किया दर्शकों को एपिलेप्सी डे पर विश, कहा- 'उन लोगों को कसकर गले लगाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget