एक्सप्लोरर

Panchayat Season 3: फुलेरा गांव में आने वाला है नया मोड़! जानिए तीसरे सीजन में क्या-क्या होगा खास

Panchayat Season 3: पंचायत के तीसरे सीजन में दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने एक रीकैप वीडियो शेयर किया है. जिसमें सीरीज में अब तक क्या-क्या हुआ वह दिखाया गया है.

Panchayat Season 3: पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर फैंस में खूब हाइप देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर जमकर सीजन 3 ट्रेंड कर रहा है. बस कुछ दिन बाद फुलेरा गांव पंचायत के साथ गुलजार होने वाला है. गांव की मिट्टी की सुगंध और सादगी भरी इस सीरीज में वही किरदार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार अंदाज कुछ नया देखने को मिलेगा. पंचायत के तीसरे सीजन के बाद अब प्राइम वीडियो ने फैंस की फुलेरा की यादों को ताजा करने के लिए एक क्विक रीकैप शेयर किया है. 

पंचायत के पहले सीजन में दर्शकों को फुलेरा की दुनिया और यहां के लोगों की सादगी भरी कहानी दिखाकर मेकर्स ने उनका दिल छू लिया. वहीं दूसरे सीजन में दर्शकों को उलझन में डाल दिया गया कि आखिर अब सचिव अभिषेक त्रिपाठी वापस गांव में आएंगे या नहीं. अब तक फुलेरा गांव में जो कुछ भी हुआ है, उसकी एक झलक यहां देखें-

रिलीज के 24 घंटे के अंदर एक नंबर पर ट्रेंड हुआ ट्रेलर
आने वाले सीजन में ट्रेलर के जरिए मेकर्स ने फुलेरा गांव के बारे में खूब उत्साह जगाया है. फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर अब आगे क्या होने वाला है. इसी बीच ट्रेलर रिलीज के बाद केवल 24 घंटे के अंदर यूट्यूब पर एक नंबर पर ट्रेंड कर रहा था, जिसके बाद सभी का उत्साह दोगुना है. 

तीसरे सीजन में ये चीजें होंगी खास 
अब सवाल यह उठता है कि आखिर तीसरे सीजन में क्या होगा. सवाल है कि अगला प्रधान कौन बनेगा? क्या प्रधान जी और भूषण के बीच चुनाव जीतने के लिए कॉम्पिटिशन तेज हो जाएगा? या फिर तीसरे सीजन और ज्यादा ड्रामा और साजिशें जुड़ेंगी. सवाल यह भी है कि रंगबाज विधायक की अगली चाल क्या होगी? क्या भूषण प्रधान का चुनाव जीतने और प्रधान जी से बदला लेने के लिए विधायक से हाथ मिलाएगा? या फिर वह शांति का रास्ता चुनेगा? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्यार या राजनीति आखिर किस करवट बैठेंगे सचिव जी?
इन सबके अलावा एक और महत्वपूर्णं सवाल है जो शायद पहले सीजन से सभी को परेशान कर रहा है. वह सवाल है कि क्या रिंकी और सचिव जी के बीच प्यार की पींगे बढ़ेंगी? क्या यह रोमांस अगले सीजन में खुलकर सामने आएगा या फिर अभिषेक त्रिपाठी राजनीति की दुनिया में और गहरे धंसते जाएंगे? खैर, इन सभी सवालों के जवाब पंचायत सीजन 3 में हैं. 

कब आ रहा है पंचायत का तीसरा सीजन
पंचायत सीजन 3 दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित है. इस शो में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार और संविका प्रमुख भूमिकाओं में हैं. नए सीजन को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जाएगा. पंचायत सीजन 3 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें: न्यू हेयरस्टाइल में कमाल लगीं Anushka Sharma, फैंस को भी भाया अकाय की मम्मी का नया अवतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South OTT Releases This Friday: 'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को धमाका
'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को होगा जबरदस्त धमाका
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Adarsh Baal Vidyalaya OTT Release: ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज
ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget