एक्सप्लोरर

'पंचायत' के 'दामाद जी' ने लाइफ स्टाइल में किया बदलाव, स्मोकिंग से कर ली तौबा, बोले- 'आज 21वां दिन है...'

Asif Khan Left Smoking: पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान ने अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया और लिखा कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है.

'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान का हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए थे. पहले ये खबर थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है वहीं बाद में पता चला कि उन्हें गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलक्स बीमारी हुई थी. आसिफ अब घर पर हैं और ठीक हैं. वहीं एक्टर ने अपनी लाइफ स्टाइल में कई बदलाव किए हैं. यहां तक कि उन्होंने स्मोकिंग भी छोड़ दी है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है.

हार्ट अटैक के बाद आसिफ खान ने जिंदगी में किया बदलाव
अपनी लेटेस्ट पोस्ट में पंचायत के दामाद जी ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 21 दिनों से स्मोकिंग नहीं किया है. दरअसल फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ ये खबर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "लोग कहते हैं 21 दिन में हर अच्छी बुरी आदत छूट जाती है, मुझे स्मोकिंग छोड़े 2 दिन हो गए हैं, आज फ्रेंडशिप डे है मुझे लगा कि यह सबसे अच्छा दिन है, क्या हो सकता है अपने दोस्तों से मैं कितना प्यार करता हूं ये बताने के लिए. जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. लेकिन चढ़ाव में आपके साथ एक हुजुम चलता है...लोगो का सैलाब, भीड़, लेकिन उतार में जो साथ रहे उन सबको हैप्पी फ्रेंडशिप डे.”

आसिफ़ ने फैंस से स्मोकिंग छोड़ने के लिए अपील की
आसिफ ने अपने सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट की कि वे भी उनकी तरह अस्पताल के बिस्तर पर जाने से पहले अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ करना बंद कर दें. अपने पर्सनल एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, आसिफ ने कहा, "अपनी गलतियों का एहसास करने के लिए सही लोगों की पहचान करने के लिए किसी अस्पताल के बिस्तर पर जाने का इंतजार मत कीजिए, इस बड़े-बडे शहर की बड़ी- बड़ी बातों में मत खो जाओ. अपना साधारण अपनी सरलता अपने साथ चलने दो. चाय पर रहो लोगों को देखकर ब्लैक कॉफी पे मत जाओ. दोस्तों से रोज मिलो, जिंदगी के सौदे 20-30 रुपये की चीजों से मत करो... बस बाद में शायद कभी हंसूंगा ये बातें पढ़ के.”

सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हुए, उन्होंने एंड में लिखा, "हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे सारे जिगर के टुकड़ों को, मेरे यारों को, मेरे दोस्तों को."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aasif Khan (@aasifkhan_1)

जून में अस्पताल में भर्ती हुए थे आसिफ खान
बता दें कि जून में, 'पाताल लोक' एक्टर को हेल्थ रिलेटेड सीरियल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा था, वहीं लेटेस्ट पोस्ट में  अपना हेल्थ अपडेट देते हुए, आसिफ ने बताया कि अब उनकी हालत बेहतर है और वे ठीक हो रहे हैं. उन्होंने लिखा, "मैं घर पर हूं, बहुत बेहतर और मजबूत हूं, ये फोटो पुरानी है !!"

ये भी पढ़ें:-निक जोनास vs राघव चड्ढा: कौन है चोपड़ा परिवार का सबसे अमीर दामाद?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lock Upp 2: 'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा
'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा
South OTT Release: इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, एंटरटमेंट की फुल गारंटी!
इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, चेक करें लिस्ट
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा पर बरसे धीरज धूपर, बोले- ये रियलिटी शो है, असली चेहरा दिखाओ
धीरज धूपर का हर्षद चोपड़ा पर फूटा गुस्सा, बोले- असली चेहरा दिखाओ
'मैंने अपने पिता की मौत में उनका साथ दिया', राम कपूर का खुलासा, बोले- मां-बहन आज भी बात नहीं करतीं
'मैंने अपने पिता की मौत में उनका साथ दिया', राम कपूर का खुलासा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget